Realme 7 को खरीदने का फिर से है मौका, पहली सेल में बिके थे 1,80,000 फोन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 17 Sep 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
Realme 7 will be available on Flipkart and Realme.com at 12pm today
Realme 7 - फोटो : Realme

    रियलमी के नए स्मार्टफोन Realme 7 को आज यानी 17 सितंबर को फिर से खरीदने का मौका है। Realme 7 की बिक्री आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और Realme.com से होगी। बता दें कि Realme 7 की पहली सेल 10 सितंबर को हुई थी। पहली सेल में Realme 7 की 1,80,000 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। रियलमी 7 स्मार्टफोन एक बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन है जिसकी शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है।

    Realme 7
    Realme 7 - फोटो : realme/twitter

    Realme 7 की कीमत-

    Realme 7 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है। यह फोन मिस्ट ब्लू और मिस्ट व्हाइट कलर वेरियंट में मिलेगा

    realme 7 specifications
    realme 7 specifications - फोटो : realme

    Realme 7 की स्पेसिफिकेशन-

    Realme 7 में एंड्रॉयड 10 आधारित Realme UI मिलेगा। साथ ही इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर है जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए ARM Mali-G76 MC4 GPU मिलेगा। इस फोन में 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें