Google Pixel 8: गूगल के नए पिक्सल फोन की जानकारी आई सामने, कॉम्पैक्ट डिजाइन में लॉन्च होगा फोन, जानें फीचर्स
Google Pixel 8 के लॉन्च से पहले ही इसकी डिजाइन और स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आ गई है। दावा किया जा रहा है कि पिक्सल 8 को कॉम्पैक्ट डिजाइन में पेश किया जाएगा।

विस्तार
टेक दिग्गज गूगल अपने नए पिक्सल फोन Google Pixel 8 को इसी साल लॉन्च कर सकता है। इस फोन को Pixel 7 के अपग्रेडेशन के तौर पर पेश किया जाएगा। फोन के लॉन्च से पहले ही इसकी डिजाइन और स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आ गई है। दावा किया जा रहा है कि पिक्सल 8 को कॉम्पैक्ट डिजाइन में पेश किया जाएगा। लीक के अनुसार, फोन को 5.8 इंच डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है।
Google Pixel 8 की जानकारी को लेकर टिपस्टर स्टीव हेमरस्टोफर (ऑनलीक्स) ने दावा किया है। टिपस्टर ने इससे पहले पिक्सल 8 प्रो की फोटो को भी शेयर किया था। टिपस्टर के अनुसार, Pixel 8 और Pixel 8 Pro दोनों ही इस साल के अंत में मार्केट में दस्तक दे सकते हैं। वहीं इन दोनों फोन की डिजाइन में भी बदलाव किया जाएगा।
लीक्स के अनुसार, Pixel 8 और Pixel 8 Pro को राउंड कॉर्नर के साथ पेश किया जा सकता है। फोन कॉम्पैक्ट साइज में आएगा, जिसको लेकर दावा है कि फोन में 5.8 इंच की डिस्प्ले मिलेगी, जो कि पंच होल डिजाइन में आएगी। वहीं रियर पैनल पर Pixel 8 स्मार्टफोन को हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल के साथ दिखाया गया है, जो कि पिक्सल 7 की तरह ही लगता है। टिपस्टर द्वारा शेयर की गई फोटो के अनुसार, Pixel 8 में पुराने पिक्सल फोन की तरह डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जबकि Pixel 8 Pro को ट्रिपल रियर कैमरे से लैस किया जाएगा।
लीक हुई तस्वीरों के अनुसार, फोन के निचले हिस्से में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल होगा, जबकि दाईं ओर वॉल्यूम और पावर बटन होगा। लीक के अनुसार दोनों स्मार्टफोन में नेक्स्ट जनरेशन का Tensor प्रोसेसर मिलेगा। हालांकि कंपनी ने अब तक पिक्सेल 8 और पिक्सेल 8 प्रो को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
- Jio True 5G: जियो ने एक साथ 34 शहरों में लॉन्च की 5G सर्विस, अब देश के 365 शहरों में उपलब्ध हुई सुविधा
- Xiaomi 13 Pro Vs OnePlus 11 5G: कौन सा फ्लैगशिप फोन है सबसे फास्ट? कीमत से लेकर फीचर्स तक, जानें सभी डिटेल्स
- AI Robot Lawyer: दुनिया के पहले रोबोट वकील पर ही दर्ज हुआ केस, बिना लाइसेंस कर रह था लॉ की प्रैक्टिस
- pTron Bassbuds Zen Review: कम कीमत में चार माइक वाला ईयरबड्स, क्या आपके लिए है पैसा वसूल प्रोडक्ट