Pixel 10 Series: Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL की स्पेसिफिकेशन लीक, इस बार मिलेगी फास्ट चार्जिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 01 Jul 2025 12:25 PM IST
सार

दोनों फोन में नया Tensor G5 चिपसेट मिलेगा जो 16GB तक रैम के साथ आएगा। स्टोरेज की बात करें तो Pixel 10 Pro में 128GB, 256GB, 512GB और 1TB तक ऑप्शन होंगे, जबकि Pixel 10 Pro XL में 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज विकल्प मिलेंगे।

विज्ञापन
Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL Full Specifications Leaked Came withe Faster Charging
Google Pixel for demo - फोटो : Android Headlines

    विस्तार

    गूगल की आने वाली Pixel 10 सीरीज अगस्त में लॉन्च हो सकती है, हालांकि लॉन्च डेट का अभी आधिकारिक एलान नहीं हुआ है, लेकिन Pixel 10 Pro और Pixel 10 Pro XL के पूरे स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो गए हैं। इस बार गूगल अपने यूजर्स को बड़ी बैटरी, तेज चार्जिंग और दमदार परफॉर्मेंस देने जा रहा है।

    लीक जानकारी के मुताबिक, दोनों फोन में नया Tensor G5 चिपसेट मिलेगा जो 16GB तक रैम के साथ आएगा। स्टोरेज की बात करें तो Pixel 10 Pro में 128GB, 256GB, 512GB और 1TB तक ऑप्शन होंगे, जबकि Pixel 10 Pro XL में 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज विकल्प मिलेंगे।

    विज्ञापन

    डिस्प्ले साइज में भी थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। Pixel 10 Pro में 6.3 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले होगा जबकि Pixel 10 Pro XL में 6.8 इंच की बड़ी स्क्रीन दी जाएगी। दोनों ही डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आएंगे। साथ ही फोन के आगे और पीछे Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन दिया जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैमरा सेटअप में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। दोनों फोन में पिछले मॉडल की तरह 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मिलेगा, जो 5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करेगा। अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो लेंस से मैक्रो फोटोग्राफी भी की जा सकेगी। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 42 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें