Philips ने दो नए शानदार 4K LED स्मार्ट TV किए लॉन्च, जानिए कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 17 Jul 2020 09:42 AM IST
सार

फिलिप्स के 4के स्मार्ट टीवी भारत में हुए लॉन्चयूजर्स को दोनों स्मार्ट टीवी में मिला डॉल्बी विजन और एटमॉस का सपोर्टशुरुआती कीमत है 1,05,990 रुपये

विज्ञापन
philips launched two new 4k led smart tv in india know price and specifications
Philips smart tv - फोटो : drvinayortho-twitter

    विस्तार

    इलेक्ट्रॉनिक कंपनी फिलिप्स (Philips) ने 50 इंच और 58 इंच डिस्प्ले वाले 4के स्मार्ट टीवी को भारत में लॉन्च कर दिया है। इन दोनों स्मार्ट टीवी में बेहतर साउंड के लिए डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटॉम तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इस टीवी में एचडीआर10 प्लस भी मिला है। तो आइए जानते हैं फिलिप्स के लेटेस्ट स्मार्ट टीवी की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से...

    फिलिप्स के स्मार्ट टीवी की कीमत

    फिलिप्स ने 50 इंच वाले 4के स्मार्ट टीवी की कीमत 1,05,990 रुपये और 58 इंच वाले 4के स्मार्ट टीवी की कीमत 1,19,990 रुपये रखी है। इन दोनों लेटेस्ट स्मार्ट टीवी को ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन पर काम कर रहे वैज्ञानिकों पर रूस कर रहा साइबर अटैक: रिपोर्ट

    फिलिप्स के स्मार्ट टीवी की स्पेसिफिकेशन

    फिलिप्स के स्मार्ट टीवी के डिस्प्ले को छोड़कर लगभग सभी फीचर्स एक जैसे हैं। कंपनी ने दोनों स्मार्ट टीवी में 4के एलईडी पैनल दिया है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 16:9 है। साथ ही दोनों स्मार्ट टीवी में शानदार साउंड के लिए डॉल्बी विजन और एटमॉस का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, ये दोनों स्मार्ट टीवी Saphi ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मिला वीडियो स्ट्रीमिंग एप का सपोर्ट

    यूजर्स को फिलिप्स के दोनों लेटेस्ट स्मार्ट टीवी में नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम जैसे वीडियो स्ट्रीमिंग एप का सपोर्ट मिला है। इसके अलावा इन स्मार्ट टीवी में आइकन पर आधारित मेन्यू दिया गया है, जिसको एक बटन से एक्सेस किया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें