कोरोना वैक्सीन पर काम कर रहे वैज्ञानिकों पर रूस कर रहा साइबर अटैक: रिपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 16 Jul 2020 08:52 PM IST
विज्ञापन
UK, US and Canada allege Russian cyberattacks for Covid-19 research centers, release advisory
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    पूरी दुनिया के वैज्ञानिक और डॉक्टर्स कोरोना की वैक्सीन बनाने पर काम कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच उन्हें साइबर अटैक का भी सामना करना पड़ रहा है। कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट आई थी जिसमें दावा किया गया था कि कोरोना वैक्सीन पर काम कर रहे अमेरिका डॉक्टर्स, वैज्ञानिक और स्वास्थ्य संस्थाओं पर चीन साइबर अटैक कर सकता है।

    वहीं अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कोरोना वैक्सीन पर काम कर रहे अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा के शोधकर्ताओं पर रशियन हैकर्स हमला कर रहे हैं। कनाडा के सुरक्षा अधिकारियों ने कहा है कि कोरोना वैक्सीन पर काम कर रहे शोधकर्ताओं पर रूस का एक हैकर ग्रुप हमला कर रहा है। इस ग्रुप का नाम APT29 है। इस ग्रुप को the Dukes और Cozy Bear के नाम से भी जाना जाता है।

    विज्ञापन

    इस हैकिंग को लेकर यूके नेशनल साइबर सिक्योरिटी सेंटर (NCSC) ने एक एडवाइजरी भी जारी की है। इस एडवाइजरी में रूस के इस हैकिंग ग्रुप के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। APT29 ग्रुप एक कैंपेन के तहत यह हमला कर रहा है। ये हैकर्स कोरोना वैक्सीन से जुड़ी जानकारियों को चुराने के लिए अटैक कर रहे हैं। Cozy Bear रूस के दो हैकिंग ग्रुप से लिंक है। साल 2016 में हुए अमेरिकी चुनाव में इस ग्रुप का नाम सामने आया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें