कॉलिंग फीचर के साथ Pebble Cosmos Nova स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, धूप में भी दिखेगी स्क्रीन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 21 Apr 2023 05:35 PM IST
सार

Pebble Cosmos Nova के साथ 1.96 इंच की स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा इसमें क्वायर डायल है। Pebble Cosmos Nova की स्क्रीन का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 98% है। डिस्प्ले के साथ 320x385 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलेगी और इसकी पीक ब्राइटनेस 600 निट्स है।

विज्ञापन
Pebble Cosmos Nova BT Calling smartwatch launched in India with iconic edge to edge display
Pebble Cosmos Nova - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    घरेलू कंपनी Pebble ने अपनी नई वॉच Pebble Cosmos Nova को लॉन्च कर दिया है। Pebble Cosmos Nova के साथ 1.96 इंच की स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा इसमें क्वायर डायल है। Pebble Cosmos Nova की स्क्रीन का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 98% है। डिस्प्ले के साथ 320x385 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलेगी और इसकी पीक ब्राइटनेस 600 निट्स है।

    Pebble Cosmos Nova में कॉलिंग फीचर है और इसमें Realtek का चिपसेट है। इसके साथ कर्व्ड एज है और मैटालिक डिजाइन है। Pebble Cosmos Nova में क्विक SMS रिप्लाई भी मिलता है। आप किसी इनकमिंग कॉल को टेक्स्ट मैसेज से रिप्लाई भी कर सकेंगे।

    विज्ञापन

    Pebble Cosmos Nova को एंड्रॉयड और iOS दोनों के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसमें AI वॉयस असिस्टेंट का भी सपोर्ट है। हेल्थ फीचर्स के तौर पर इसमें SpO2, स्लीप, स्ट्रेस और हार्ट रेट मॉनिटर मिलेगा। Pebble Cosmos Nova में 125 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। वॉच को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IP67 की रेटिंग मिली है। Pebble Cosmos Nova को जेट ब्लैक, ऑसियन ब्लू, इवोरी गोल्ड और फॉरेस्ट ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Pebble Cosmos Nova की बैटरी को लेकर 5 दिनों का दावा किया गया है, हालांकि ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ महज 3 दिन की ही बैटरी लाइफ मिलेगी। Pebble Cosmos Nova की कीमत 2,299 रुपये रखी गई है और इसे फ्लिपकार्ट के अलावा कंपनी की साइट से भी खरीदा जा सकेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें