Paytm सैमसंग सुपर सेल: सैमसंग के इन स्मार्टफोन पर मिल रहा है 14 हजार रुपये तक का कैशबैक

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 09 May 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
Paytm Samsung Super Sale: Cashback Offers upto Rs 14,000 on Galaxy S10, Galaxy S10+, Galaxy S10e
Galaxy S10

    पेटीएम ने सैमसंग सुपर सेल का आयोजन किया है। इस सेल में सैमसंग के एस10 सीरीज के फोन पर 14,000 रुपये तक का कैशबैक मिल रहा है। कैशबैक के अलावा कंपनी गैलेक्सी एस10 सीरीज के फोन पर नो कॉस्ट ईएमआई भी दे रही है। साथ ही इन फोन पर Paytm एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। पेटीएम की इस सैमसंग सुपर सेल में सैमसंग गैलेक्सी एस10 का 512 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 14,000 रुपये कैशबैक और गैलेक्सी एस10ई 9,000 रुपये कैशबैक के साथ खरीदा जा सकता है।

    इस सेल में सैमसंग गैलेक्सी एस10 (कैमरा रिव्यू) का 8 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 84,900 रुपये में मिल रहा है और इसके साथ 14 हजार रुपये का कैसबैक भी मिल रहा है। इसके लिए ग्राहकों को प्रोमोकोड MOBSAM14K का इस्तेमाल करना होगा, नहीं तो कैशबैक नहीं मिलेगा। कैशबैक के बाद गैलेक्सी एस10 की कीमत 70,900 रुपये रह जाती है।

    विज्ञापन

    गैलेक्सी एस10 का 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 66,900 रुपये में मिल रहा है और इसके साथ 11,000 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है। इस फोन को खरीदने वालों को चेकआउट करने से पहले प्रोमोकोड MOBSAM11K का इस्तेमा करना होगा। कैशबैक के बाद इस फोन की कीमत 55,900 रुपये हो जाती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    पेटीएम की इस सेल में गैलेक्सी एस10ई पर 9 हजार रुपये का कैशबैक मिल रहा है। कैशबैक के बाद गैलेक्सी एस10ई की कीमत 55,900 रुपये से 46,900 रुपये हो जाती है। एस10 सीरीज का प्रीमियम स्मार्टफोन गैलेक्सी एस10 प्लस के 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 6,000 रुपये के कैशबैक के साथ खरीदा जा सकता है। कैशबैक के बाद 128 जीबी मॉडल की कीमत 67,900 रुपये और 512 जीबी मॉडल की कीमत 85,900 रुपये हो जाती है।

    पेटीएम मॉल सैमसंग के गैलेक्सी नोट 9 (रिव्यू) पर भी 6,000 रुपये का कैशबैक दे रहा है। गैलेक्सी नोट 9 का 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट कैशबैक के बाद 61,900 रुपये में मिल रहा है। वहीं इसका 512 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल 71,900 रुपये में 6 हजार रुपये के कैशबैक के साथ मिल रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें