40 हजार रुपये की कीमत में बेस्ट स्मार्टफोन: गूगल पिक्सल 3a vs वनप्लस 6T vs ऑनर व्यू 20

गूगल ने तमाम लीक्स रिपोर्ट्स के सामने आने के बाद अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन गूगल पिक्सल 3ए और गूगल पिक्सल 3ए एक्सएल को लॉन्च कर दिया है। भारत में पिक्सल 3ए की कीमत 39,999 रुपये और पिक्सल 3ए एक्सएल की कीमत 44,999 रुपये है। ऐसे में गूगल पिक्सल 3ए और पिक्सल 3ए एक्सएल का मुकाबला वनप्लस 6टी और ऑनर व्यू 20 जैसे स्मार्टफोन के साथ होगा। तो सवाल उठता है कि 40 हजार रुपये तक की रेंज में इस समय कौन-सा बेस्ट स्मार्टफोन बाजार में मौजूद है। आइए जानते हैं।
| स्पेसिफिकेशन | पिक्सल 3ए | वनप्लस 6टी | ऑनर व्यू 20 |
|---|---|---|---|
| डिस्प्ले | 5.6 इंच की फुल एचडी प्लस, OLED | 6.41 इंच की फुल एचडी प्लस, एमोलेड | 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस |
| रियर कैमरा | 12.2 मेगापिक्सल | 16+20 मेगापिक्सल | 48 मेगापिक्सल+TOF 3D कैमरा |
| फ्रंट कैमरा | 8 मेगापिक्सल | 16 मेगापिक्सल | 25 मेगापिक्सल |
| रैम | 4 जीबी | 6/8 जीबी | 6/8 जीबी |
| स्टोरेज | 64 जीबी | 128/256 जीबी | 128/256 जीबी |
| बैटरी | 3000एमएएच | 3700एमएएच | 4000एमएएच |
| प्रोसेसर | 2Ghz क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 670 | 2.8Ghz क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 | 2.6GHz किरिन 980 |
| सिम टाइप | डुअल (फिजिकल+ई-सिम) | डुअल, नो ई-सिम कार्ड | डुअल, नो-ई सिम |
| फिंगरप्रिंट सेंसर | हां, पीछे की ओर | हां, इन-डिस्प्ले | हां, इन-डिस्प्ले |
| एंड्रॉयड वर्जन | पाई 9.0 | पाई 9.0 | पाई 9.0 |
| वजन | 147 ग्राम | 185 ग्राम | 180 ग्राम |
| कीमत | 39,999 रुपये | 32,999 रुपये से शुरू | 37,999 रुपये से शुरू |
पिक्सल 3ए और पिक्सल 3ए एक्सएल लॉन्च करने के साथ ही कंपनी ने यह भी कंफर्म कर दिया है कि वह फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रही है। I/O 2019 में गूगल पिक्सल के फोल्डेबल वर्जन की एक झलक भी देखने को मिली, हालांकि कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग की तारीख की जानकारी नहीं दी।
बता दें कि वनप्लस 7 प्रो और वनप्लस 7 14 मई को भारत में लॉन्च हो रहा है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि भारत में वनप्लस 7 की कीमत 37,999 रुपये के करीब होगी, वहीं वनप्लस 7 प्रो की कीमत को लेकर दावा किया जा रहा है कि इस फोन की शुरुआती कीमत 49,999 रुपये होगी। साथ ही
- 40 हजार रुपये की कीमत में बेस्ट स्मार्टफोन: गूगल पिक्सल 3a vs वनप्लस 6T vs ऑनर व्यू 20
- Android Q Beta 3 हुआ लॉन्च, 5 खास फीचर्स जो बदल देंगे स्मार्टफोन इस्तेमाल का तरीका
- Google Pixel 3a, Pixel 3a XL हुए लॉन्च, शुरुआती कीमत 39,999 रुपये
- डुअल कैमरे के साथ Nokia 4.2 भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 11 हजार रुपये से भी कम