सिर्फ 6,499 रुपये में खरीदें यह 13 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 09 Nov 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
Panasonic Eluga I5 Launched in India at Rs 6,490
Panasonic Eluga I5

    शाओमी के Redmi Y1 और Redmi Y1 Lite की टक्कर में पैनासोनिक ने अपना एक सस्ता स्मार्टफोन Eluga I5 बाजार में उतार दिया है। इस फोन की कीमत वैसे तो 8,990 रुपये है लेकिन फ्लिपकार्ट पर ऑफर के तहत इस फोन को 6,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। साथ ही इस फोन पर 6,000 रुपये तक का डिस्काउंट और एक्सिस बैंक के बज्ज क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 फीसदी की छूट मिल रही है।

    पैनासोनिक I5 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Panasonic Eluga I5
    Panasonic Eluga I5

    इस फोन में 5 इंच की डिस्प्ले, 2.5D कर्व्ड ग्लास, मीडियाटेक ऑक्टाकोर MT6737 प्रोसेसर, 2GB रैम, 16 जीबी स्टोरेज, डुअल सिम (माइक्रो + नैनो), एंड्रॉयड नूगट 7.0 है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः 26 नवंबर को Gionee लॉन्च करेगी 8 स्मार्टफोन्स, ये होगी खासियत

    इसके अलावा फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, Bluetooth v4, FM radio, A-GPS, OTG के साथ Micro-USB और 3.5mm ऑडियो जैक है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर और 2500mAh की बैटरी है। बता दें कि इससे पहले कंपनी ने हाल ही में 5000mAh की बैटरी के साथ पैनासोनिक Eluga A4 लॉन्च किया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें