26 नवंबर को Gionee लॉन्च करेगी 8 स्मार्टफोन्स, ये होगी खासियत

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Sun, 05 Nov 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
Gionee reportedly to launch 8 bezelless smartphones on November 26
Gionee

    चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। कंपनी 26 नवंबर को एक साथ 8 स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। सभी फोन की लॉन्चिंग चीन के शेनझेन में होगी। इसके लिए कंपनी ने इनविटेशन भेज दिया है, हालांकि इनविटेशन में ज्यादा जानकारी तो नहीं दी गई है लेकिन 8 फोन के लॉन्चिंग की बात जरूर कही गई है।

    ये होंगी जियोनी के इन स्मार्टफोन की खासियतें

    Gionee
    Gionee

    Android Headlines की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी जियोनी M6, जियोनी M2018, जियोनी S11, S11 प्लस और जियोनी M7 प्लस सहित 8 स्मार्टफोन पेश करेगी। इनमें से Gionee M7 Plus और M2018 हाई एंड डिवाइस होंगे। इसके अलावा इनमें से कई स्मार्टफोन बिना बेजल डिस्प्ले वाले होंगे।

    विज्ञापन

    अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक M7 Plus में लेदर लुक के साथ 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज होगी। इसके अलावा इस फोन में 6.43 इंच की फुल-स्क्रीन होगी। वहीं कुछ दिन पहले M2017 की कीमत का पता लगा था। इस फोन कीमत CNY 6,999 यानी करीब 68,000 रुपये हो सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें