जल्द लॉन्च होगा 10 हजार एमएएच की बैटरी वाला यह स्मार्टफोन

चाइना की कंपनी ऑकीटेल 2015 में पहली बार लाइमलाइट में आई थी। कंपनी के लाइमलाइट में आने का कारण 10,000 एमएएच की बैटरी वाला स्मार्टफोन के10000 था। नई रिपोर्ट में ये बात सामने आई है कि कंपनी जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन के10000 प्रो लॉन्च करेगी। स्मार्टफोन के प्रो वेरिएंट में भी 10,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।
कंपनी ने नए स्मार्टफोन में 12वी/2ए फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जो महज 3 घंटे में फोन को फुल चार्ज कर देता है। रिपोर्ट के मुताबिक फोन में 5.5 इंच का डिस्प्ले लगा होगा, जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोसेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन के पिछले वेरिएंट में 720पी का डिस्प्ले दिया गया था, जिसमें गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्स भी मौजूद नहीं था।
नए स्मार्टफोन के प्रोसेसर को भी अपडेट किया गया है। इसमें 1.5 गीगाहर्ट्ज का मीडियाटेक एमटी 6750 टी ऑक्टाकोर प्रोसेसर लगा है। फोन में 3जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दिया गया है। कंपनी के10000 प्रो को जून में लॉन्च कर सकती है। फोन में फिंगरप्रिंग सेंसर भी दिया गया है। कंपनी ने फोन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर 'टू बी द किंग' के कैशप्न के साथ शेयर की। इस तस्वीर में स्मार्टफोन का पिछला हिस्सा नजर आ रहा है।