सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो पर मिल रहा 2,000 रुपये का डिस्काउंट

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Tue, 09 May 2017 02:33 PM IST
विज्ञापन
Amazon is offering 2000 rs discount on samsung galaxy c7 pro
सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो

    बीते महीने लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो पर आपको 2,000 रुपये की छूट मिल रही है। ये छूट ई-कॉमर्स साइट अमेजॉन इंडिया पर मिल रही है। अमेजॉन इंडिया पर आप इस स्मार्टफोन को 27,990 रुपये के बजाय 25,990 रुपये में खरीद सकते हैं।

    बता दें कि ये ऑफर केवल अमेजॉन प्राइम मेंबर्स को ही मिल रहा है। साथ ही ये ऑफर केवल लिमिटेड स्टॉक पर ही उपलब्ध है। अगर आप अमेजॉन प्राइम मेंबर है और गैलेक्सी सी7 प्रो को खरीदना चाहते हैं, तो आप के लिए ये सुनहरा मौका है।

    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो में आपको 16 मेगापिक्सल का सेंसर वाला फ्रंट और रियर कैमरा मिलता है। फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। गैलेक्सी सी7 प्रो में 5.7 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। हैंडसेट 2.2 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 626 चिपसेट लगा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर काम करता है। फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दिया गया है। स्मार्टफोन को मेटल यूनिबॉडी डिजाइन दिया गया है। जो फोन को शानदार लुक देता है। साथ ही इसमें 3300 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें