Oppo Reno 8T 5G Review: 30 हजार रुपये में स्टाइलिश और अच्छे कैमरे वाला फोन!
ओप्पो रेनो 8टी 5G को भारत में दो कलर ऑप्शन सनराइज गोल्ड और मिडनाइट ब्लैक में पेश किया गया है। फोन सिंगल स्टोरेज ऑप्शन 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज में मिलता है। इसकी कीमत 29,999 रुपये रखी गई है।

विस्तार
ओप्पो ने हाल ही में Oppo Reno 8T 5G और Oppo Enco Air 3 (रिव्यू) को भारत में पेश किया है। Oppo Reno 8T 5G और Oppo Enco Air 3 दोनों प्रोडक्ट की बिक्री भी शुरू हो गई है। फोन की बिक्री कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट के जरिए हो रही है। ICICI बैंक Customers can enjoy a 10% cash back and no-cost EMI for up to 6 months on ICICI, SBI,, Kotak, Yes, IDFC First, One Card, AU स्मॉल फाइनेंस बैंक, IndusInd बैंक के कार्ड से पेमेंट पर 10% का कैशबैक मिल रहा और 6 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई भी मिल रही है। फोन के साथ 3,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। Oppo Reno 8T 5G के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में माइक्रोस्कोप मोड भी है। Oppo Reno 8T 5G को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि इस फोन में कितना दम है?
Oppo Reno 8T 5G Review: डिजाइन

रिव्यू के लिए हमारे पास सनराइज गोल्ड कलर वेरियंट था, वैसे यह फोन मिडनाइट ब्लैक में भी है। फोन आकर्षक और ध्यान खींचने वाली डिजाइन के साथ आता है। बैक पैनल पर उंगलियों के निशान नजर नहीं आते हैं। बैक पैनल पर रौशनी पड़ती है तो रिफ्लेक्ट करती है। डिजाइन के मामले में Oppo Reno 8T 5G एक अच्छा फोन है। फोन के किनारे मेटालिक फिनिश के साथ आते हैं।

फोन की बॉडी प्लास्टिक की है लेकिन आपको ग्लास का अहसास होगा। डिस्प्ले के किनारे कर्व्ड हैं। लेफ्ट में वॉल्यूम बटन है, जबकि राइट में पावर बटन है और नीचे की ओर टाईप-सी पोर्ट के साथ सिंगल स्पीकर और सिम कार्ड ट्रे है। Oppo Reno 8T 5G में आपके हेडफोन जैक नहीं मिलेगा। फोन के साथ बॉक्स में एडाप्टर, केबल और कवर मिलता है। यह फोन 7.7mm स्लिम है और कुल वजन 171 ग्राम है।
डिस्प्ले के साथ 1 बिलियन कलर और 10 बिट कलर डेफ्थ का सपोर्ट है। Oppo Reno 8T 5G के साथ 6.7 इंच की फुलएचडी प्लस कर्व्ड डिस्प्ले मिलती है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की क्वालिटी शानदार है और बेजल भी बहुत ही कम मिलती है। डिस्प्ले के साथ कलर्स का भी बढ़िया सपोर्ट है। गेमिंग से लेकर वीडियो देखने तक में आपको मजा आएगा।

डिस्प्ले का कलर नेचुरल है। डेली यूज से लेकर हेवी यूज और धूप में भी कोई परेशानी नहीं होती है। डिस्प्ले के साथ WideVine L1 का सर्टिफिकेशन भी मिलता है तो आप ओटीटी के HD कंटेंट भी देख सकते हैं। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 950 निट्स है जिसे थोड़ा कम कहा जाएगा।