Realme 10 4G Review: 5G के जमाने में क्या फायदे का सौदा होगा यह 4जी फोन

प्रदीप पाण्डेय
Tue, 28 Feb 2023 03:52 PM IST
सार

Realme 10 के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है। Realme 10 को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए समझने की कोशिश करते हैं कि 5जी के जमाने में क्या Realme 10 4G को खरीदना समझदारीभरा सौदा रहेगा?

विज्ञापन
Realme 10 4G Review in Hindi price in India camera sample and more
Realme 10 4G Review - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    रियलमी इंडिया ने कुछ दिन पहले अपने नए फोन Realme 10 को भारत में पेश किया है। Realme 10 एक 4जी फोन है जिसमें मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर दिया गया है। Realme 10 4G के साथ 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है और 5000mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग भी है। Realme 10 4G में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सबसे खास बात यह है कि Realme 10 4G के साथ भी आपको एमोलेड डिस्प्ले मिलती है। Realme 10 4G के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है। Realme 10 को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए समझने की कोशिश करते हैं कि 5जी के जमाने में क्या Realme 10 4G को खरीदना समझदारीभरा सौदा रहेगा?

    Realme 10 4G Review: डिजाइन

    Realme 10 4G Review
    Realme 10 4G Review - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

    realme 10 को दो कलर क्लैश व्हाइट और रश ब्लैक में पेश किया गया है। रिव्यू के लिए हमारे पास क्लैश व्हाइट वेरियंट था जिसका बैक पैनल काफी शाइन वाला है लेकिन फिंगरप्रिंट्स नहीं आते हैं। Realme 10 4G अपने सिगमेंट में इतनी बड़ी बैटरी के साथ आने वाला सबसे पतला फोन है। फोन के साथ बॉक्स में एडाप्टर, सिम कार्ड इजेक्टर, कवर, टाईप-सी केबल और यूजर मैनुअल मिलता है। Realme 10 4G के साथ कर्व्ड एज मिलता है।

    विज्ञापन
    Realme 10 4G Review: 5G के जमाने में क्या फायदे का सौदा होगा यह 4जी फोन

    इसके बैक पैनल पर चमकीले डॉट हैं जो रौशनी पर चमकते हैं। फोन के बैक पैनल पर दो लेंस और LED फ्लैश लाइट है। लेंस के साथ थोड़ा बंप मिलता है जिससे कारण फोन को फ्लैट जगह पर बैलेंस करके नहीं रखा जा सकता है। बिना कवर भी फोन की ग्रिपिंग अच्छी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Realme 10 4G Review: 5G के जमाने में क्या फायदे का सौदा होगा यह 4जी फोन

    पावर और वॉल्यूम बटन राइट में और सिम ट्रे लेफ्ट में है। नीचे की ओर स्पीकर ग्रिल, हेडफोन जैक और टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट है। ओवरऑलल अपनी कीमत में Realme 10 4G को बेस्ट स्टाइलिश फोन कहा जा सकता है।

    Realme 10 4G Review: डिस्प्ले

    Realme 10 4G Review
    Realme 10 4G Review - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

    Realme 10 के साथ 6.4 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। इस सेगमेंट में एमोलेड डिस्प्ले मिलना बड़ी बात है और यही इस फोन को खास बनाता है, क्योंकि इस रेंज के अधिकतर फोन एलसीडी पैनल के साथ आते हैं। एमोलेड डिस्प्ले होने के कारण आपको Realme 10 4G के साथ बेस्ट कलर और बेस्ट कॉन्ट्रास्ट मिलेगा। रिफ्रेश रेट भले ही 90Hz है, लेकिन टच सैंपलिंग रेट 360Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स है, लेकिन कड़ी धूप में थोड़ी परेशानी होती है, लेकिन कीमत के लिहाज से इसे खराब डिस्प्ले नहीं कहा जाएगा। स्क्रॉलिंग, वीडियो देखने और सर्फिंग के लिए डिस्प्ले के मामले में फोन अच्छा है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें