पांच हजार रुपये सस्ता हुआ यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन, इसमें है 256GB की स्टोरेज और 67W की चार्जिंग
Oppo Reno 7 Pro को भारत में 39,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। Oppo Reno 7 Pro को नई कीमत के साथ कंपनी की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। फ्लैट छूट के अलावा कंपनी ICICI और Kotak बैंक के कार्ड्स के साथ अलग से 2,000 रुपये की छूट दे रही है।

विस्तार
यदि आप भी किसी मिड प्रीमियम और फ्लैगशिप फोन को सस्ते में खरीदने की तलाश में हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। Oppo Reno 7 Pro इस वक्त काफी सस्ते में मिल रहा है। Oppo Reno 7 Pro पर 5,000 रुपये की छूट मिल रही है। Oppo Reno 7 Pro को पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था।
अब Oppo Reno 7 Pro (रिव्यू) की कीमत में पांच हजार रुपये की कटौती हुई है जिसके बाद फोन को 34,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। Oppo Reno 7 Pro को भारत में 39,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। Oppo Reno 7 Pro को नई कीमत के साथ कंपनी की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। फ्लैट छूट के अलावा कंपनी ICICI और Kotak बैंक के कार्ड्स के साथ अलग से 2,000 रुपये की छूट दे रही है।
Oppo Reno 7 Pro 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 12 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है और प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। फोन में मीडियाटेक 1200-Max प्रोसेसर, 12 जीबी रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है। रैम को 7 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
- Upcoming Phone: इसी महीने लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्टफोन, खरीदने से पहले देख लें लिस्ट
- घरेलू कंपनी Pebble की ऑडियो सेगमेंट में एंट्री, एक साथ लॉन्च किए तीन साउंडबार
- Twitter ने क्यों लगाया कुत्ते का लोगो, जानें कारण?
- iPhone 14: स्टीव जॉब्स की बेटी ने पहले बनाया मजाक, अब कह रहीं आईफोन 14 के बिना नहीं रहा जाता