Oppo Reno 7 Pro 5G Review: मिडरेंज में एक आकर्षक लुक और अच्छे कैमरे वाला फोन

प्रदीप पाण्डेय
Wed, 09 Feb 2022 11:02 AM IST
सार

Oppo Reno 7 Pro 5G को भारत में Oppo Reno 7 5G के साथ लॉन्च किया गया है। Oppo Reno 7 Pro 5G के साथ 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है।

विज्ञापन
Oppo Reno 7 Pro 5G Review in Hindi price in India camera sample and more
OPPO Reno 7 Pro - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    ओप्पो के नए स्मार्टफोन  Oppo Reno 7 Pro 5G (फर्स्ट इंप्रेशन) की आठ फरवरी को पहली सेल हुई है। Oppo Reno 7 Pro 5G को भारत में Oppo Reno 7 5G के साथ लॉन्च किया गया है। Oppo Reno 7 Pro 5G के साथ 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। Oppo Reno 7 Pro 5G में मीडियाटेक Dimensity 1200 Max प्रोसेसर और 12 जीबी रैम है। Oppo Reno 7 5G का मुकाबला भारतीय बाजार में Mi 11X, Realme GT Master Edition और OnePlus Nord 2 से होगा। वहीं Oppo Reno 7 Pro 5G का मुकाबला Samsung 20 FE 5G, Mi 11i HyperCharge और Realme GT जैसे फोन से होगा। Oppo Reno 7 Pro 5G के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 39,999 रुपये रखी गई है। दोनों फोन को एक ही रैम और स्टोरेज वेरियंट में पेश किया गया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा है Oppo Reno 7 Pro 5G?

    Oppo Reno 7 Pro 5G Review: डिजाइन

    OPPO Reno 7 Pro
    OPPO Reno 7 Pro - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    फोन के साथ आपको एयरक्राफ्ट लेजर डायरेक्ट इमेजिंग (LDI) टेक्नोलॉजी वाली डिजाइन मिलेगी। फोन का किनारा आईफोन 13 जैसी फ्लैट डिजाइन वाला है। फोन के रियर कैमरे के साथ लाइट दी गई है जो कि चार्जिंग के दौरान जलती है जिससे फोन के चार्ज होने के बारे में जानकारी मिलती है। यह लाइट नोटिफिकेशन आने पर भी जलती है। OPPO Reno 7 Pro की डिजाइन को कंपनी ने ओप्पो ग्लो डिजाइन नाम दिया है।

    विज्ञापन
    Oppo Reno 7 Pro 5G Review: मिडरेंज में एक आकर्षक लुक और अच्छे कैमरे वाला फोन

    फोन के बैक पैनल फ्रोस्टेड ग्लास है जो कि सिल्की स्मूथ फील के साथ आता है। फोन कि थिकनेस, एंगल और पैटर्न के लिए OPPO ने 3,000 से अधिक टेस्ट किए हैं। रियर कैमरे की डिजाइन को ओप्पो ने ट्विन मून नाम दिया है। फोन के बैक पैनल पर स्क्रैचप्रूफ है। इसके अलावा इस पर फिंगरप्रिंट्स भी नहीं आते हैं। फोन 7.45एमएम पतला है और इसका कुल वजन 180 ग्राम है। कुल मिलाकर कहें तो OPPO Reno 7 Pro वास्तव में एक आकर्षक फोन है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Oppo Reno 7 Pro 5G Review: डिस्प्ले

    Oppo Reno 7 Pro 5G
    Oppo Reno 7 Pro 5G - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है और प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। यूट्यूब से लेकर अमेजन प्राइम या नेटफ्लिक्स तक के वीडियो देखने में आपको कोई परेशानी नहीं होगी। स्क्रॉलिंग बढ़िया है, हालांकि OPPO Reno 7 Pro को जिस प्राइस रेंज में लॉन्च किया गया है, उसके हिसाब से ओप्पो को डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz देना चाहिए। डिस्प्ले का ऑटोब्राइटनेस बढ़िया काम करता है। हमने फोन को रिव्यू के दौरान ऑटो ब्राइटनेस मोड पर ही रखा था, हमें कोई समस्या नहीं हुई।

    Oppo Reno 7 Pro 5G Review: मिडरेंज में एक आकर्षक लुक और अच्छे कैमरे वाला फोन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें