iPhone 14: स्टीव जॉब्स की बेटी ने पहले बनाया मजाक, अब कह रहीं आईफोन 14 के बिना नहीं रहा जाता

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 04 Apr 2023 12:24 PM IST
सार

अब करीब सात महीने बाद इव जॉब्स का कहना है कि वे iPhone 14 के बिना नहीं रह सकतीं। उन्होंने ये बातें एक इंटरव्यू में कही है। इव ने ऐसे कुल नौ चीजों की लिस्ट बताई है जिनके बिना वे रह नहीं सकती हैं। इस लिस्ट में iPhone 14 भी शामिल है।

विज्ञापन
Steve Jobs daughter says she cant live without iPhone 14 after mocking the new iPhone
eve jobs - फोटो : eve jobs/insta

    विस्तार

    पिछले साल सितंबर में जब Apple ने अपने Far Out इवेंट में iPhone 14 series की लॉन्चिंग की तो इसके तहत iPhone 14, iPhone 14 Plus, iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max लॉन्च किए गए। iPhone 14 सीरीज में नए प्रोसेसर, 48 मेगापिक्सल का कैमरा और डायनेमिक आईलैंड नॉच दिया गया है। आईफोन 14 सीरीज को लेकर शुरुआत में काफी मीम्स बने और कई लोगों ने कहा कि आईफोन 14 और आईफोन 13 में कुछ बदलाव नहीं हुआ है।

    iPhone 14 series की लॉन्चिंग को लेकर Apple के फाउंडर स्टीव जॉब्स की बेटी इव जॉब्स (Eve Jobs) ने मजाक उड़ाया था। इव जॉब्स ने इंस्टाग्राम पर एक मीम्स भी शेयर किया था जिसमें एक शख्स ठीक उसी तरह का नया शर्ट खरीद रहा है जैसे उसने पहले से पहन रखी है। मीम्स में कैप्शन था, 'iPhone 13 से iPhone 14 पर अपग्रेड करता हुआ मैं"।

    विज्ञापन

    अब सात महीने बाद इव जॉब्स का कहना है कि वे iPhone 14 के बिना नहीं रह सकतीं। उन्होंने ये बातें एक इंटरव्यू में कही है। इव ने ऐसे कुल नौ चीजों की लिस्ट बताई है जिनके बिना वे रह नहीं सकती हैं। इस लिस्ट में iPhone 14 भी शामिल है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें