ओप्पो रियलमी 1 का नया वेरियंट लॉन्च, आज है पहली सेल

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 18 Jun 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
Oppo Realme 1 Moonlight Silver Colour Variant to Go on Sale in India for First Time Today
Oppo Realme 1 Moonlight Silver

    ओप्पो ने अपने ब्रांड के स्मार्टफोन रियलमी 1 को कुछ दिन पहले ही सिर्फ भारत में लॉन्च किया है। रियलमी 1 की बिक्री भी अमेजॉन से हो रही है। अभी तक ओप्पो रियलमी 1 ब्लैक डायमंड और सोलर रेड कलर वेरियंट में उपलब्ध था लेकिन आज यानि 18 जून से इस फोन को मूनलाइट सिल्वर कलर वेरियंट में भी खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने कहा है कि यह फोन मेड इन इंडिया है। रियलमी 1 के साथ एसबीआई कार्ड पर 5 प्रतिशत का कैशबैक मिल रहा है। इसके अलावा फोन के साथ ग्राहकों को कवर और स्क्रीन प्रोटेक्टर भी साथ में मिलेगा।

    ओप्पो रियलमी 1 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    oppo Realme 1
    oppo Realme 1

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, 2 गीगाहर्ट्ज का मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर है। यह फोन 3GB रैम/32GB स्टोरेज, 4GB रैम/ 64GB स्टोरेज और 6GB रैम/128GB स्टोरेज के वेरियंट में मिलेगा।

    विज्ञापन

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। कंपनी का कहना है कि रियलमी 1 में ओप्पो एआई ब्यूटी 2.0 फीचर दिया गया है। हालांकि फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। वहीं मेमोरी कार्ड के लिए अलग से स्लॉट मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा फोन में 3410 एमएएच की बैटरी, डुअल 4G VoLTE सपोर्ट मिलेगा। फोन की कीमत की बात करें तो इसके 3GB रैम/32GB स्टोरेज की कीमत 8,990 रुपये, 4GB रैम/ 64GB स्टोरेज की कीमत 10,990 रुपये और 6GB रैम/128GB की कीमत 13,990 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें