{"_id":"5b24bf234f1c1bf36e8b8367","slug":"ktm-390-adventure-bike-set-to-launch-in-india-in-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"केटीएम की एडवेंचर बाइक 390 साल 2019 में होगी लॉन्च","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
केटीएम की एडवेंचर बाइक 390 साल 2019 में होगी लॉन्च
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 16 Jun 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
KTM 390 Adventure
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोटरसाइकिल बनाने वाली ऑस्ट्रियन कंपनी केटीएम की बहु-प्रतीक्षित केटीएम 390 एडवेंचर बाइक अगले वर्ष भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी जाएगी। इस बात की घोषणा बजाज ऑटो लिमिटेड की तरफ से शुक्रवार को की गई। करीब ढाई लाख रुपये की इस बाइक को यहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन
बजाट ऑटो लिमिटेड के प्रेसिडेंट (प्रोबाइकिंग) अमित नंदी ने यहां जारी एक बयान में बताया कि लंबे इंतजार के बाद कंपनी 390 एडवेंचर के साथ बेहद खास ड्यूल-स्पोर्ट सेगमेंट में प्रवेश करेगी। यह सेगमेंट भारतीय सड़कों के लिहाज से बेहद उपयुक्त है।
विज्ञापन
वैसे भी चुनिंदा लोगों के लिए यह ब्रांड बेहद विशिष्ट है। कंपनी के मुताबिक, यह मॉडल मौजूदा स्ट्रीट फाइटर ड्यूक्स और सुपर स्पोर्ट आरसी के अलावा, केटीएम की ओर से प्रस्तुत मोटरसाइकिलों की एडवेंचर रेंज में शामिल होगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि केटीएम दुनिया का नंबर वन ऑफ-रोड मोटरसाइकिल ब्रांड है और वर्ष 2001 से ही विश्व के सबसे कठिन रेस के तौर पर प्रतिष्ठित डकार रैली में अपराजित रहा है। भारत में छह साल पहले केटीएम को उतारा गया गया था, जो आज 45 फीसदी की वार्षिक वृद्धि दर के साथ देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे मोटरसाइकिल ब्रांड में से एक है।