6 जीबी रैम के साथ Realme 1 भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 15 May 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
Oppo Realme 1 Launched in India With 6GB RAM: Price, Specifications, Features
Realme 1

    ओप्पो ने अपने ब्रांड के स्मार्टफोन रियलमी 1 को भारत में लॉन्च कर दिया है। रियलमी 1 की बिक्री भारत में अमेजॉन से होगी। कंपनी ने कहा है कि यह फोन मेड इन इंडिया है। इसकी पहली फ्लैश सेल 25 मई को दोपहर 12 बजे से होगी। रियलमी 1 के साथ एसबीआई कार्ड पर 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा फोन के साथ ग्राहकों कवर और स्क्रीन प्रोटेक्टर भी साथ में मिलेगा। Realme 1 की भारत में शुरुआती कीमत 8,990 रुपये है।

    रियलमी 1 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Oppo Realme 1
    Oppo Realme 1

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, 6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, 2 गीगाहर्ट्ज का मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर है। यह फोन 3GB रैम/32GB स्टोरेज, 4GB रैम/ 64GB स्टोरेज और 6GB रैम/128GB स्टोरेज के वेरियंट में मिलेगा।

    विज्ञापन

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। कंपनी का कहना है कि रियलमी 1 में ओप्पो एआई ब्यूटी 2.0 फीचर दिया गया है। हालांकि फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। वहीं मेमोरी कार्ड के लिए अलग से स्लॉट मिलेगा। इसके अलावा फोन में 3410 एमएएच की बैटरी, डुअल 4G VoLTE सपोर्ट मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फोन की कीमत की बात करें तो इसके 3GB रैम/32GB स्टोरेज की कीमत 8,990 रुपये, 4GB रैम/ 64GB स्टोरेज की कीमत 10,990 रुपये और 6GB रैम/128GB की कीमत 13,990 रुपये है। हालांकि 25 मई को होने वाली सेल में केवल 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट ही मिलेगा। बाकि के मॉडल इस महीने के बाद बाजार में आएंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें