Samsung Galaxy A21s स्मार्टफोन पावरफुल बैटरी के साथ भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 17 Jun 2020 01:13 PM IST
सार

Samsung Galaxy A21s भारत में हुआ लॉन्चयूजर्स को मिली 5,000 एमएएच की बैटरीशुरुआती कीमत है 16,499 रुपये

विज्ञापन
Samsung Galaxy A21s smartphone launched in india know price and specifications
Samsung Galaxy A21s - फोटो : Samsung India

    विस्तार

    सैमसंग (Samsung) ने लंबे समय से चर्चा में बने गैलेक्सी ए21एस (Samsung Galaxy A21s) स्मार्टफोन को आखिरकार भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी, दमदार प्रोसेसर और शानदार कैमरे का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में पंच-होल डिस्प्ले मिला है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले ए सीरीज के गैलेक्सी ए51, ए71 और ए31 स्मार्टफोन भारतीय बाजार में पेश किया था।

    Samsung Galaxy A21s की कीमत

    सैमसंग गैलेक्सी ए21एस स्मार्टफोन 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा, जिनकी कीमत क्रमश: 16,499 रुपये और 18,499 रुपये है। इस स्मार्टफोन को ब्लैक, व्हाइट, ब्लू कलर ऑप्शन के साथ कंपनी की आधिकारिक साइट, स्टोर और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। वहीं, गैलेक्सी ए21एस स्मार्टफोन की बिक्री शुरू हो गई है।

    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: HTC के दो शानदार स्मार्टफोन से उठा पर्दा, मिलेगा चार कैमरे का सपोर्ट

    Samsung Galaxy A21s की स्पेसिफिकेशन

    सैमसंग गैलेक्सी ए21एस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720X1,600 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर Exynos 850 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Samsung Galaxy A21s कैमरा

    कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस स्मार्टफोन में क्वाड कैमरा कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    Samsung Galaxy A21s की कनेक्टिविटी और बैटरी

    कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी ए21एस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में 15 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें