Oppo Find N2 Flip: ओप्पो के नए फोल्डेबल फोन की लॉन्च से पहले कीमत आई सामने, इन फीचर्स से होगा लैस

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 10 Mar 2023 12:12 PM IST
सार

Oppo Find N2 Flip के ग्लोबल वेरियंट को मीडियाटेक Dimensity 9000+ प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। भारत में भी इस फोन को इसी स्पेसिफिकेशन के साथ पेश किया जा सकता है।

विज्ञापन
Oppo Find N2 Flip Limited Edition Pass Announced in India before launch Price and features leaks
Oppo Find N2 Flip - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Oppo अपने फोल्डेबल फोन Oppo Find N2 Flip को अगले सप्ताह भारत में लॉन्च करने वाला है। फोन को 13 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही फोन की कीमत की जानकारी सामने आ गई है। वहीं फोन को फ्लिपकार्ट के माध्यम से बेचा जाएगा। Oppo Find N2 Flip के ग्लोबल वेरियंट को मीडियाटेक Dimensity 9000+ प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। भारत में भी इस फोन को इसी स्पेसिफिकेशन के साथ पेश किया जा सकता है। चलिए जानते हैं फोन के फीचर्स और संभावित कीमत के बारे में...

    फोन को पहले ही ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा चुका है। फोल्डेबल फोन को यूके में 849 ब्रिटिश पाउंड (लगभग 83,700 रुपये) में लॉन्च किया गया था। दावा किया जा रहा है कि Oppo Find N2 Flip की भारत में कीमत लगभग 80,000 रुपये हो सकती है। टिपस्टर सुधांशु अंभोरे (@Sudhanshu1414) ने ट्विटर पर Oppo Find N2 Flip की भारत में कीमत की जानकारी लीक की है।

    विज्ञापन

    टिपस्टर के अनुसार, फोन के 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज को 80,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया जाएगा। वहीं फोन को 16 मार्च से खरीदारी के लिए उपलब्ध किया जाएगा। बता दें कि फ्लिपकार्ट पर फोन का Limited Edition Pass भी उपलब्ध हो गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें