Oppo F5 भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है 20MP का फ्रंट कैमरा

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 02 Nov 2017 02:35 PM IST
विज्ञापन
Oppo F5 launched in India With 20 Megapixel Selfie Camera
Oppo F5

    ओप्पो ने भारत में अपना नया फोन ओप्पो एफ5 लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें ब्यूटी रिकॉग्निशन के साथ दिया गया 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन और रिटेल स्टोर से भी होगी। आपको बताते चलें कि इससे पहले इस फोन को कंपनी ने फिलीपींस में लॉन्च किया था।

    Oppo F5 की स्पेसिफिकेशन

    Oppo F5
    Oppo F5

    इस फोन में 6 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा फोन में ब्यूटी रिकॉग्निशन फीचर के साथ 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन में एक आइरिस टूल भी है जिससे तस्वीरों में आंखें ज्यादा चमकदार दिखेंगी। फोन में मीडियाटेक का एमटी6737टी ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है।

    विज्ञापन

    इसके अलावा फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, Bluetooth v4.2, डुअल बैंड Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, GPS/ A-GPS, Micro-USB, 3.5mm ऑडियो जैक और 3200mAh की बैटरी है। इसके अलावा फोन में फेशियल रिकॉग्निशन भी दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Oppo F5 की भारत में कीमत

    Oppo F5
    Oppo F5

    Oppo F5 भारत में 4 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज के दो वेरियंट में लॉन्च हुआ है। इसके 4 जीबी रैम वाले फोन की कीमत 19,990 रुपये और 6 जीबी रैम की कीमत 24,990 है। यह फोन रेड और ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन के 4 जीबी रैम वेरियंट की बिक्री 9 नंवबर से फ्लिपकार्ट पर होगी, वहीं 6 जीबी रैम वाले वेरियंट की बिक्री दिसंबर में शुरू होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें