ओप्पो F3 आज होगा लॉन्च, इसमें हैं दो दमदार फ्रंट कैमरे

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Thu, 04 May 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
Oppo F3 With Dual Selfie Camera to Launch in India Today
ओप्पो एफ3 - फोटो : AndroidPure

    चाईनीज कंपनी ओप्पो आज भारत में ओप्पो एफ 3 को लॉन्च कर रही है। इस स्मार्टफोन की खासियत इसका डुअल कैमरा सेटअप है। इसका पहला सेल्फी कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। लॉन्चिंग से पहले इस फोन की कई तस्वीरें लीक हुईं हैं, लेकिन आज फोन पहली बार सामने आएगा।

    अभी तक लीक जानकारी के मुताबिक फोन में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले होगा। फोन डुअल फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी इस स्मार्टफोन को सेल्फी फोन के तौर पर पेश करना चाहती है। ओप्पो एफ3 में मीडियाटेक MT6750T प्रोसेसर मौजूद होगा। फोन 4जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।

    विज्ञापन

    फोन के स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित ColorUI 3.0 पर काम करता है। फोन में 16 और 8 मेगापिक्सल का दो फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसके साथ ही स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आता है। फोन में लगे दो सेल्फी कैमरा में से एक वाइड ऐंगल कैमरा है। एफ-3 में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें