सचिन तेंदुलकर ने लॉन्च किया Smartron का स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Wed, 03 May 2017 04:01 PM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar Launched smarton indias smartphone srt phone know price and specifiactions
srtphone

    सचिन तेंदुलकर ने स्मार्ट्रोन इंडिया के साथ नया स्मार्टफोन एसआरटी फोन लॉन्च कर दिया है। स्मार्ट्रोन का यह पहला फोन है जिसे सचिन तेंदुलकर खुद लॉन्च किया है। बता दें कि सचिन स्मार्ट्रोन के ब्रांड एंबेसडर हैं और कंपनी ने पिछले साल यह भी कहा था कि सचिन उसे फंडिंग करते हैं।

    एसआरटी फोन की खासियत और कीमत

    srtphone
    srtphone

    एसआरटी फोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज का क्वॉलकॉम ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेजे होगी। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 540 जीपीयू दिया गया है। फोन में 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 3000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है जिसमें 2.0 क्विक चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

    विज्ञापन

    फोन में एंड्रॉयड नूगट है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G VoLTE और LTE दोनों सपोर्ट है। डुअल सिम, फास्ट फिंगरप्रिंट सेंसर है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि 0.09 सेकेंड में फोन में एक्सेस हो जाता है। फोन के 32 जीबी वाले वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये और 64 जीबी वाले वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये है। फोन की एक्सक्लूसिव बिक्री फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें