Oppo F3 दीपिका पादुकोण लिमिटेड एडिशन की बिक्री शुरू, इसमें हैं 2 फ्रंट कैमरे

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 21 Aug 2017 12:14 PM IST
विज्ञापन
Oppo F3 Deepika Padukone Limited Edition sale starts in India from Flipkart and offline store
OPPO F3

    ओप्पो एफ3 के नए दीपिका पादुकोण लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन की बिक्री फ्लिपकार्ट और सभी ऑफलाइन स्टोर से आज से शुरू हो गई है। इससे फोन ओप्पो एफ3 को रोज गोल्ड और ब्लैक लिमिटेड एडिशन में पेश किया था। इस फोन के बैक पैनल पर दीपिका का हस्ताक्षर है। इस फोन की खासियत में इसमें दिया गया डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप है।

    ये भी पढ़ेंः सैमसंग गैलेक्सी A5 औरA7 की कीमतों में 4,000 रुपये तक की कटौती

    ओप्पो एफ3 दीपिका पादुकोण एडिशन की स्पेसिफिकेशन और कीमत

    OPPO F3
    OPPO F3

    फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें डुअल सेल्फी कैमरा है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। वहीं रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। कैमरे में ब्यूटिफाई 4.0 ऐप, सेल्फी पैनोरमा, स्क्रीन फ्लैश और पाल्म शटर जैसे कई फीचर दिए गए हैं।

    विज्ञापन

    इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0, 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, साथ में 2.5 डी का कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन, 1.5GHz का मीडियाटेक MT6750T6 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, माली T860 जीपीयू, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। फोन में डुअल ऐप चलाने के लिए ऐप क्लोन फीचर भी दिया गया है। फोन की कीमत 19,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें