जल्द मार्केट में एंट्री लेगा Oppo का नया कैमरा फोन, कीमत के साथ फीचर्स की जानकारी आई सामने
Oppo F23 Pro 5G को क्वालकॉम Snapdragon 695 प्रोसेसर और 256 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन की कीमत 25 हजार से कम हो सकती है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो अपने नए 5G फोन Oppo F23 Pro 5G को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इस फोन को 15 मई को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्चिंग से पहले ही फोन के फीचर्स की जानकारी भी सामने आ गई हैं। दावा किया जा रहा है कि फोन को दमदार कैमरा सेटअप से लैस किया जाएगा। वहीं फोन में Snapdragon 695 प्रोसेसर दिया जा सकता है। चलिए जानते हैं फोन की संभावित कीमत और फीचर्स के बारे में...
Oppo F23 Pro 5G कथित तौर पर जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। कथित F-सीरीज ओप्पो स्मार्टफोन को Oppo F21 Pro 5G के सक्सेसर के दौर पर पेश किया जाएगा, जिसे अप्रैल 2022 में लॉन्च किया गया था। इस फोन को 6.4 इंच के फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले और Android 12 आधारित ColorOS 12 यूआई के साथ पेश किया गया था।
इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर और 4,500mAh की बैटरी यूनिट से लैस किया गया था। आगामी Oppo F23 Pro 5G फोन एक मिड-रेंज फोन होने की उम्मीद है। वहीं इस फोन को 5G कनेक्टिविटी में पेश किया जा सकता है।
Oppo F23 Pro 5G को लेकर टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने बड़ा खुलासा किया है। टिप्स्टर ने फोन के स्पेसिफिकेशन के साथ ही इसकी संभावित कीमत की जानकारी शेयर की है। ओप्पो एफ23 प्रो 5जी में 6.72 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 580 निट्स ब्राइटनेस के साथ आएगा। फोन में क्वालकॉम Snapdragon 695 प्रोसेसर और 256 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया जा सकता है।
- Samsung Galaxy A34 5G Review: प्रीमियम डिजाइन और OIS कैमरे वाला फोन! क्या आपके लिए है बेस्ट?
- Swiggy: स्विगी से ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना हुआ महंगा, हर बार देगी होगी इतने रुपये प्लेटफॉर्म फीस
- Twitter: एलन मस्क का नया फरमान, अब ट्विटर पर खबर पढ़ने के लिए भी देने होंगे पैसे
- Poco F5 Pro 5G: लॉन्च से पहले सामने आई डिस्प्ले और प्रोसेसर की जानकारी, कीमत होगी इतनी