Oppo F23 5G की पहली सेल आज: मिल रही 4,500 रुपये की छूट, जानें फीचर्स और ऑफर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 18 May 2023 09:48 AM IST
सार

Oppo F23 5G में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मिलता है। Oppo F23 5G की आज यानी 18 मई को पहली सेल है। Oppo F23 5G को आज कंपनी की साइट और अमेजन से खरीदा जा सकेगा। आइए जानते हैं फोन की कीमत, फीचर्स और साथ में मिलने वाले सभी ऑफर्स के बारे में...

विज्ञापन
Oppo F23 5G First sale today in India price sale offers and more
Oppo F23 5G - फोटो : Oppo

    विस्तार

    ओप्पो ने इसी हफ्ते की शुरुआत में Oppo F23 5G को भारत में लॉन्च किया है। Oppo F23 5G कंपनी की एफ सीरीज का नया फोन है जिसमें फास्ट चार्जिंग दी गई है जिसे लेकर दावा है कि महज 44 मिनट में फोन फुल चार्ज हो जाएगा। Oppo F23 5G स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। Oppo F23 5G में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मिलता है। Oppo F23 5G की आज यानी 18 मई को पहली सेल है। Oppo F23 5G को आज कंपनी की साइट और अमेजन से खरीदा जा सकेगा। आइए जानते हैं फोन की कीमत, फीचर्स और साथ में मिलने वाले सभी ऑफर्स के बारे में...

    फोन को भारत में बोल्ड गोल्ड और कूल ब्लैक शेड्स में पेश किया गया है। फोन सिंगल स्टोरेज में आता है, इसके 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 24,999 रुपये है। Oppo F23 5G भारत में कंपनी की वेबसाइट और अमेजन पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध था और अब इसे खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    ओप्पो ICICI और HDFC बैंक कार्ड के जरिए खरीदारी पर फ्लैट 2,500 रुपये की छूट दे रहा है। फोन के साथ एक्सचेंज ऑफर 23,748 रुपये तक का मिलेगा और इसके साथ 2,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज ऑफर है। वहीं फोन के साथ कंपनी नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन भी दे रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें