Oppo F11 Pro भारत आने को तैयार, मिलेगा 48 मेगापिक्सल का कैमरा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 14 Feb 2019 01:27 PM IST
विज्ञापन
Oppo F11 Pro Coming india soon with 48 Megapixel camera
Oppo F11 Pro

    चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन Oppo F11 Pro लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर Oppo F11 Pro का प्रमोशन भी शुरू कर दिया है। बता दें कि यह फोन कुछ Oppo R19 का भारतीय संस्करण होगा, हालांकि ओप्पो आर19 अभी चीन में लॉन्च नहीं हुआ है।

    कंपनी के ट्वीट के मुताबिक Oppo F11 Pro में 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा जिसे लेकर कंपनी ने दावा किया है कि कैमरा कम रौशनी में शानदार फोटो क्लिक करेगा। हालांकि कंपनी ने Oppo F11 Pro की भारत में लॉन्चिंग तारीख का खुलासा नहीं किया है। कंपनी ने ट्विटर पर ओप्पो एफ11 प्रो का टीजर भी जारी किया है।

    विज्ञापन

    Oppo F11 Pro की स्पेसिफिकेशन

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अभी तक लीक रिपोर्ट के मुताबिक Oppo F11 Pro में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में पूरी डिस्प्ले मिलेगी जिसमें नॉच भी नहीं होगा। वहीं यह भी दावा किया जा रहा है कि इसमें वीवो नेक्स की तरह पॉपअप सेल्फी कैमरा मिलेगा।

    Oppo F11 Pro में 6.5 इंच की एमोलेड डिस्प्ले, मीडियाटेक का हीलियो पी80 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज का तोहफा मिल सकता है। बताया जा रहा है कि इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा और इसमें 4500mAh की बैटरी मिलेगी जो VOOC फास्ट चार्जिंग मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें