Valentine's Day special: PUBG खेलते-खेलते हुआ प्यार, कर ली सगाई

वैसे तो PUBG को लेकर देश में खूब बवाल हो रहा है। गुजरात में जहां पबजी यानि Player Unknown's Battlegrounds गेम पर बैन लग चुका है, वहीं कई राज्यों में पबजी पर बैन लगाने की मांग हो रही है, वहीं बॉम्बे हाईकोर्ट में एक बच्चे ने पबजी पर बैन लगाने की गुजारिश की है।

यह तो विरोध वाली हो गई लेकिन यदि यही पबजी गेम खेलते-खेलते किसी को लाइफ पार्टनर मिल जाए तो आप भी कहेंगे, अरे वाह! जी हां, यह सच है कि पबजी खेलते-खेलते दो प्लेयर्स को प्यार हो गया है और उन्होंने सगाई भी कर ली है। आइए जानते हैं इस वैलेंटाइन स्पेशल प्रेम कहानी के बारे में।

दरअसल इस प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी की तरह दोस्ती से हुई और कहते हैं एक लड़का और लड़की कभी दोस्त नहीं हो सकते तो यहां भी ऐसा हुआ। पबजी का प्यार दोस्ती में बदला और दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर सगाई का ऐलान कर दिया। अहली स्लाइड में जानें इस पबजी वाले कपल के नाम।