Oppo के इन स्मार्टफोन को इसी महीने मिलेगा ColorOS 11 का अपडेट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 08 Jan 2021 12:08 PM IST
विज्ञापन
Oppo Announces ColorOS 11 Global Rollout Plan for Android 11 for January 2021
oppo coloros 11 - फोटो : अमर उजाला

    यदि आपके पास भी Oppo को कोई स्मार्टफोन है और आप एंड्रॉयड 11 के अपडेट का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। ओप्पो ने अपने उन स्मार्टफोन की लिस्ट जारी कर दी है जिन्हें इसी महीने यानी जनवरी 2021 में एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11 का अपडेट मिलेगा। ओप्पो जल्द ही ColorOS 11 का अपडेट ग्लोबली जारी करने वाला है। ऐसे में किसी यूजर्स को ColorOS 11 का अपडेट पहले मिल सकता है और किसी को बाद में।

    किन स्मार्टफोन को मिल रहा ColorOS 11 का अपडेट

    ओप्पो के जिन स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11 का अपडेट मिल रहा है उनमें Oppo Find X2, Oppo Find X2 Pro, Oppo Find X2 Pro लैब्रोगिनी एडिशन, Oppo F17 Pro, Oppo Reno 4F, Oppo A93, Oppo Reno 4 Pro 5G, Oppo Reno 4 5G, Oppo Reno 4 Pro 4G, Oppo Reno 4 4G, Oppo Reno 4 Lite, Oppo Reno 3 Pro 4G, Oppo Reno 3 4G और Oppo A72 जैसे फोन शामिल हैं।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Oppo Reno 5 Pro: भारत में 18 जनवरी को लॉन्च होगा यह फोन, ये होंगे फीचर्स

    ऑस्ट्रेलिया में Oppo Reno 4 Z 5G के यूजर्स को ColorOS 11 का स्टेबल अपडेट मिलने लगा है। वहीं भारत में Oppo F11 Pro मार्वल एवेंजर लिमिटेड एडिशन को ColorOS 11 का अपडेट मिल रहा है। थाईलैंड और फिलिपिंस में Oppo Reno 4 Z 5G के यूजर्स को कलरओएस 11 का अपडेट 15 जनवरी से मिलने लगेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वैसे तो आमतौर पर किसी भी अपडेट के बारे में कंपनी नोटिफिकेशन के जरिए यूजर्स को जानकारी दे देती है लेकिन यदि आपको अभी तक नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आप फोन की सेटिंग्स में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट चेक कर सकते हैं।

    बता दें कि 26 जनवरी के करीब Oppo Reno 2F और Oppo Reno 10x Zoom को ColorOS 11 का अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा। वहीं भारतीय Oppo F15 यूजर्स को 29 जनवरी से ColorOS 11 का अपडेट मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें