2000 रुपये तक सस्ते हुए सैमसंग के ये दो दमदार स्मार्टफोन, मेड इन इंडिया फीचर्स से हैं लैस
Price in India Cut by Rs 2000

विस्तार
सैमसंग ने नए साल का तोहफा देते हुए अपने दो मिडरेंज स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती कर दी है। सैमसंग के जिन स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती हुई है उनमें Galaxy A71 और Galaxy A51 शामिल हैं। Galaxy A71 (रिव्यू) और Galaxy A51 (रिव्यू) की कीमतों में 2,000 रुपये तक की कटौती हुई है। नई कीमतों के साथ Galaxy A71 और Galaxy A51 को सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
Samsung Galaxy A71, Galaxy A51 की नई कीमतें
कटौती के बाद Samsung Galaxy A71 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 27,499 रुपये हो गई है जो कि पहले 29,499 रुपये थी। यह फोन प्रिज्म क्रश ब्लैक, प्रिज्म क्रश सिल्वर, हेज क्रश सिल्वर और प्रिज्म क्रश ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा।
Samsung Galaxy A51 की बात करें तो अब इस के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 20,999 रुपये में, जबकि 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 22,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। पहले इन दोनों मॉडल्स की कीमतें क्रमशः 22,999 रुपये और 24,499 रुपये थीं। यह फोन प्रिज्म क्रश ब्लैक, प्रिज्म क्रश व्हाइट, हेज क्रश सिल्वर और प्रिज्म क्रश ब्लू कलर में मिलेगा।
Samsung Galaxy A71 की स्पेसिफिकेशन

इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 दिया गया है। फोन में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730 ऑक्टाकोर प्रोसेसर है।
Samsung Galaxy A71 का कैमरा
सैमसंग के इस फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर वाला है। वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ और चौथा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Samsung Galaxy A71 की बैटरी
कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलेगी। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Samsung Galaxy A71 में 4500mAh की बैटरी है जिसके साथ 25वॉट का फास्ट चार्जर मिलेगा।
Samsung Galaxy A51 की स्पेसिफिकेशन

इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित वन UI 2.0 मिलेगा। फोन में 6.5 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले में एक पंचहोल भी है जिसे कंपनी ने इनफिनिटी ओ डिस्प्ले कहा है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। गैलेक्सी ए51 में ऑक्टाकोर एक्सिनॉस 9611 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।
Samsung Galaxy A51 का कैमरा
गैलेक्सी ए51 में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का f/2.0 अपर्चर वाला है। वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड है। तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है और चौथा लेंस 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ के लिए है। फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
Samsung Galaxy A51 की बैटरी
Samsung के इस फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट और 4500mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन के साथ 25 वॉट का फास्ट चार्जर भी मिलेगा। इस फोन में एक खास फीचर दिया गया है जो कि सिर्फ भारत के लिए है। इस फीचर की मदद से मैसेंजर एप मैसेज को जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज करेगा। उदाहरण के तौर पर आज आपकी ट्रेन है और बुकिंग का मैसेज 4 दिन पहले आया है तो गैलेक्सी ए51 में वह मैसेज आज सबसे ऊपर दिखेगा।