Samsung Galaxy M02s First Impression: बजट सेगमेंट में एक नया प्लेयर

प्रदीप पाण्डेय
Thu, 07 Jan 2021 04:21 PM IST
सार

Samsung Galaxy M02sशुरुआती कीमत 8,999 रुपयेरियर कैमरा- 13+2+2 मेगापिक्सलबैटरी- 5000mAh

विज्ञापन
Samsung Galaxy M02s First Impression price in India camera sample and more
Samsung Galaxy M02s - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    सैमसंग इंडिया ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy M02s को लॉन्च कर दिया है। इससे पहले Samsung Galaxy M02s को नेपाल में लॉन्च किया गया है। Samsung Galaxy M02s एक बजट स्मार्टफोन है जिसमें क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर प्रोसेसर और 5000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। Galaxy M02s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 13 मेगापिक्सल का है। Galaxy M02s के 3GB+32GB वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये और 4GB+64GB वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये है। आइए जानते हैं देखते हैं पहली नजर में कैसा है सैमसंग का यह बजट स्मार्टफोन...

    Samsung Galaxy M02s First Impression: बजट सेगमेंट में एक नया प्लेयर

    Samsung Galaxy M02s First Impression: डिजाइन

    डिजाइन को लेकर सैमसंग ने अपने ही गैलेक्सी ए सीरीज का पैटर्न Samsung Galaxy M02s के साथ इस्तेमाल किया है। Galaxy M02s के बैक पैनल पर डायमंड कट है जिसके साथ बेहतरीन ग्रिपिंग बनती है और उंगलियों के निशान नहीं आते हैं।

    विज्ञापन
    Samsung Galaxy M02s First Impression: बजट सेगमेंट में एक नया प्लेयर

    रियलमी ने अपने फोन को पहली बार इस तरह के डायमंड कट बैक पैनल के साथ लॉन्च किया है। Galaxy M02s के डिस्प्ले की डिजाइन कर्व्ड है और डिस्प्ले पर वी नॉच है जिसे सैमसंग इनफिनिटी वी डिस्प्ले कहती है। फोन में नीचे की और सिंगल स्पीकर और एक स्पीकर नॉच के ठीक ऊपर है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Samsung Galaxy M02s First Impression: बजट सेगमेंट में एक नया प्लेयर

    बैक पैनल पर आयाताकार आकार में ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्लैश लाइट है। नीचे की ओर 3.5एमएम का हेडफोन जैक, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, राइट में पावर बटन के साथ वॉल्यूम बटन और लेफ्ट में सिम कार्ड स्लॉट को जगह मिली है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। फोन का वजन 196 ग्राम है। डिजाइन के मामले में इस रेंज में Galaxy M02s से हमें कोई शिकायत नहीं है।

    Samsung Galaxy M02s First Impression: डिस्प्ले

    Samsung Galaxy M02s
    Samsung Galaxy M02s - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Samsung Galaxy M02s में फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस टीएफटी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1560 पिक्सल है। डिस्प्ले के कलर्स अच्छे है और इसके साथ टच भी बढ़िया मिलता है। डिस्प्ले में नीचे की थोड़ा बेजल मिलता है जबकि किनारे और ऊपर की बेजल बहुत ही कम है। डिस्प्ले की डिजाइन कर्व्ड है, हालांकि इसकी प्रोटेक्शन को लेकर कौन से ग्लास का इस्तेमाल का इस्तेमाल किया गया है, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं है। इसके बारे में हम आपको रिव्यू में बताएंगे।

    Samsung Galaxy M02s First Impression: कैमरा

    Samsung Galaxy M02s
    Samsung Galaxy M02s - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    कैमरे की बात करें तो Samsung Galaxy M02s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 13 मेगापिक्सल है, वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। सेल्फी के लिए सैमसंग ने इस फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। कैमरे के साथ ऑटो एचडीआर, लाइव फोकस मैक्रो मोड, वाइड एंगल, 8X डिजिटल जूम, स्मार्ट सेल्फी जैसे फीचर्स हैं।गैलेक्सी एम02एस के रियर और फ्रंट दोनों कैमरे से आप फुल एचडी (1920x1080 पिक्सल) वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

    Samsung Galaxy M02s First Impression: बजट सेगमेंट में एक नया प्लेयर
    Samsung Galaxy M02s First Impression: बजट सेगमेंट में एक नया प्लेयर
    Samsung Galaxy M02s First Impression: बजट सेगमेंट में एक नया प्लेयर
    Samsung Galaxy M02s First Impression: बजट सेगमेंट में एक नया प्लेयर
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें