Oppo A92S 5G जल्द होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो (Oppo) जल्द अपने लेटेस्ट 5जी स्मार्टफोन ए92एस (OPPO A92S 5G) को लॉन्च करने वाली है। लॉन्चिंग से पहले ही कंपनी ने इस फोन का टीजर जारी किया है, जिसमें लॉन्चिंग तारीख और कुछ फीचर्स की जानकारी मिली है। टीजर के मुताबिक, इस फोन को 13 अप्रैल के दिन बाजार में उतारा जाएगा और यूजर्स को इसमें डुअल पंचहोल डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा कंपनी इस फोन के साथ रेनो ऐस 2 5जी स्मार्टफोन से भी पर्दा उठा सकती है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अगामी ओप्पो ए92एस 5जी स्मार्टफोन की कीमत मिड प्रीमियम रेंज में रखेगी। हालांकि, इस स्मार्टफोन की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।
लीक रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को ओप्पो ए92एस 5जी स्मार्टफोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जिसका 120Hz सैम्प्लिंग रेट होगा। इसके साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक Dimensity 800 5G प्रोसेसर और 6 जीबी रैम दी जा सकती है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
कैमरा की बात करें तो कंपनी इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दे सकती है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद होगा। इसके अलावा इस फोन के फ्रंट में 16 और 2 मेगापिक्सल का कैमरा मिलने की उम्मीद है। वहीं, इस फोन में 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ 4,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
ओप्पो (Oppo) ने कोरोना वायरस (Coronavirus) से निपटने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोश (PM National Relief Fund) और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री के संकट कोष में एक करोड़ रुपये का दान दिया था। कंपनी ने कहा था कि हमारा यह छोटा-सा कदम इस महामारी से लड़ने वालों और नागरिकों के बहुत काम आएगा। आपको बता दें कि इस वायरस से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड)' के नाम से एक सार्वजनिक धर्मार्थ ट्रस्ट बनाया गया था।