Honor Play 4T और Play 4T Pro हुए लॉन्च, दोनों में मिलेगी 4,000mAh की बैटरी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 10 Apr 2020 11:40 AM IST
विज्ञापन
Honor Play 4T and Play 4T Pro launched know price and specifications in hindi
Honor Play 4T - फोटो : IndiaShopps / twitter

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ऑनर (Honor) ने लंबे समय से चर्चा में बने प्ले 4टी (Honor Play 4T) और प्ले 4टी प्रो (Honor Play 4T Pro) को आखिरकार लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को दोनों स्मार्टफोन में तीन कैमरे, दमदार प्रोसेसर और बैटरी का सपोर्ट मिला है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक ऑनर 4टी सीरीज की अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। तो आइए जानते हैं ऑनर 4टी और ऑनर 4टी प्रो की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    कंपनी ने ऑनर प्ले 4टी प्रो को 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ बाजार में उतारा है। इस फोन के पहले वेरिएंट की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 14,000 रुपये) और दूसरे वेरिएंट की कीमत 1,699 चीनी युआन (करीब 18,000 रुपये) है। वहीं, दूसरी तरफ ऑनर प्ले 4टी के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 1,199 चीनी युआन (करीब 13,999 रुपये) रखी गई है।

    विज्ञापन

    ऑनर प्ले 4टी प्रो में 6.3 इंच का फुलएचडी प्ल वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर किरिन 810 प्रोसेसर दिया गया है। कैमरे की बात करें तो कंपनी ने इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिला है। वहीं, इस फोन में 22 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 4,000mAh की बैटरी दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ऑनर प्ले 4टी प्रो में 6.3 इंच का फुलएचडी प्ल वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर किरिन 710A प्रोसेसर दिया गया है। कैमरे की बात करें तो कंपनी ने इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिला है। वहीं, इस फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें