LG Style 3 स्मार्टफोन 48 मेगापिक्सल कैमरा का साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sat, 11 Apr 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
LG Style 3 smartphone launched know price and specifications in hindi
lg style 3 - फोटो : tecnofanatyc / twitter

    स्मार्टफोन मेकर कंपनी एलजी (LG) ने ग्लोबल लेवल पर नया स्मार्टफोन स्टाइल 3 (LG Style 3) लॉन्च किया है। यूजर्स को एलजी स्टाइल 3 स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का कैमरा, दमदार प्रोसेसर और जंबो बैटरी का सपोर्ट मिला है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस फोन की भारत समेत अन्य देशों में लॉन्चिंग को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं दी है। तो आइए जानते हैं एलजी स्टाइल 3 की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    कंपनी ने इस फोन की कीमत का एलान नहीं किया है। लेकिन कई रिपोर्ट में दावा किया गया हैं कि एलजी स्टाइल 3 की कीमत 26,717 JPY (करीब 38,000 रुपये) होगी। वहीं, इस फोन को मिरर ब्लैक और ऑरोरा व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    कंपनी ने इस फोन में 6.1 इंच का ओएलईडी क्यूएचडी डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 3120 x 1440 पिक्सल है। साथ ही इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस डिवाइस में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिला है।

    कंपनी ने इस फोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में 3,500 एमएएच की बैटरी मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें