Oppo A9 स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगा अल्ट्रा नाइट मोड

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 18 Jul 2019 04:41 PM IST
Oppo A9 launched in India With Dual Rear Cameras, 4,020mAh Battery: Price, Specifications
Oppo A9 - फोटो : MySmartPrice

    ओप्पो ने भारतीय मोबाइल बाजार में अपना एक नया स्मार्टफोन Oppo A9 पेश किया है। Oppo A9 में डुअल रियर कैमरा के साथ फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। ओप्पो ए9 की बिक्री भारत में 20 जुलाई से शुरू होगी। Oppo A9 की खासियतों की बात करें तो इसमें मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    Oppo A9 की कीमत

    ओप्पो ए9 की भारत में कीमत 15,490 रुपये है और इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। फोन 20 जुलाई से ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर पर मिलने लगेगा। ओप्पो के इस फोन का मुकाबला सैमसंग के एम30, ऑनर 10 लाइट और रियलमी 3 प्रो जैसे फोन के साथ होगा।

    Oppo A9 की स्पेसिफिकेशन

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलर ओएस मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच है। साथ ही डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    Oppo A9 का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ ब्यूटी और नाइट समेत कई फीचर्स मिलेंगे। Oppo A9 में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 4020mAh की बैटरी दी गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें