ओप्पो ने लॉन्च किया 13MP फ्रंट कैमरे वाला स्मार्टफोन A77

amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Thu, 18 May 2017 04:23 PM IST
oppo a77 smartphone launched with 13 Megapixel front camera
ओप्पो ए77

    ओप्पो ने अपना नया स्मार्टफोन ए77 लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने तवाइन में लॉन्च किया। कंपनी का यह फोन शानदार फीचर से लैस है। इससे पहले ओप्पो ने भारत में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन एफ3 लॉन्च किया था। ये स्मार्टफोन ओप्पो एफ3 प्लस से बहुत हद तक मिलता जुलता है। स्मार्टफोन गोल्ड और रोज गोल्ड दो वेरिएंट में पेश किया गया है।

    जानें स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन

    ओप्पो ए77
    ओप्पो ए77

    ओप्पो के नए स्मार्टफोन ए77 में 4जीबी रैम व 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस स्मार्टफोन की तवाइन में कीमत 10,990 तवाइन डॉलर लगभग 23,400 रुपये है। 19 मई से ये स्मार्टफोन तवाइन में प्रीबुकिंग के लिए उपलब्ध होगा।

    26 मई से स्मार्टफोन तवाइन में उपलब्ध होगा। फोन में हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट मिलता है। ओप्पो ए77 में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टाकोर मीडियाटेक एमटी 6750 टी मौजूद है।

    स्मार्टफोन 4जीबी रैम 64जीबी स्टोरेज के साथ आता है, जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 13 मेगापिक्सल का प्रइमरी कैमरा व 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 3200 एमएएच की बैटरी दी गई है। स्मार्टफोन 4जी सपोर्ट के साथ आता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें