ट्राई का सुझाव, ब्रॉडबैंड कनेक्शन के लिए देना होगा 'आधार'

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने बुधवार को आधार बेस्ड इंटरनेट सेवा करने का सुझाव दिया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार ट्राई ने फिक्सड लाइन, इंटरनेट और ब्रॉडबैंड कनेक्शन के लिए आधार कार्ड को आवश्यक करने का सुझाव पेश किया है।
ट्राई ने कहा कि अथॉरिटी इस निश्चित फॉर्मेट चाहती है, जो सब्सक्राइबर के वेरिफिकेशन के फॉम के रूप में हो। इंटरनेट कनेक्शन लेने से पहले सब्सक्राइबर को इस फॉर्म में अपनी सभी जानकारियां भरनी पड़ेगी। इसके साथ ही यूजर को मोबाइल आधारित इंटरनेट क्नेशन के तहत ही ब्रॉडबैंड के लिए भी आधार कार्ड की फोटो कॉपी जमा करनी होगी।
आधार बेस्ड ईकेवाईसी सर्विस मौजूदा समय में मोबाइल कनेक्शन के लिए इस्तेमाल में लाई जाती है। ट्राई को ब्रॉडबैंड कनेक्शन के लिए इससे पहले आधार बेस्ड वेरिफिकेशन का एक प्रारूप इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर एशोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा भेजा जा चुका है।
तेज होगा इंटरनेट कनेक्शन का वेरिफिकेशन

एशोसिएशन ने यह प्रारूप प्रमाणिकता को बढ़ाने के लिए तैयार किया था। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार ट्राई ने कहा कि वेरिफिकेशन की इस सर्विस के बाद ग्राहकों को ब्रॉडबैंड व इंटरनेट कनेक्शन मिलने में आसानी होगी। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
अगर ट्राई का सुझाव टेलीकॉम डिपार्टमेंट द्वारा मान लिया जाता है, तो वेरिफिकेशन का प्रोसेस तेज हो जाएगा। बता दें कि आधार कार्ड बेस्ड वेरिफिकेशन सर्विस मोबाइल कनेक्शन लेने के लिए चल रही है। इस सर्विस का इस्तेमाल रिवेरिफिकेशन के लिए भी किया जाता है।