ओप्पो के डुअल सेल्फी फोन Oppo F3 की तस्वीरें लीक

amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Mon, 01 May 2017 04:56 PM IST
विज्ञापन
oppo F3 smartphone image leaks
ओप्पो एफ3 - फोटो : AndroidPure

    ओप्पो ने एफ सीरीज का नया स्मार्टफोन एफ-3 भारत में लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर ली है। कंपनी इस स्मार्टफोन को 4 मई को लॉन्च करने वाला है। इस स्मार्टफोन को भारत की दिग्गज फिल्म बाहुबली की साझेदारी में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को खासतौर पर सेल्फी के शौकिन लोगों के लिए डिजाइन किया है।

    ये भी पढ़ें : ऐसे रिकॉर्ड करें अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन की स्क्रीन

    इस स्मार्टफोन की प्रमोशनल फोटो और फीचर लीक हो गए हैं। लीक तस्वीरों में फोन के रियर और फ्रंट दोनों साइड को देखा जा सकता है। स्मार्टफोन की इन तस्वीरों को AndroidPure द्वारा लीक किया गया है। कंपनी ने स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। लीक के आधार पर मिली जानकारी के अनुसार फोन में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले होगा। फोन डुअल फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी इस स्मार्टफोन को सेल्फी फोन के तौर पर पेश करना चाहती है।

    विज्ञापन

    ओप्पो एफ3 में मीडियाटेक MT6750T प्रोसेसर मौजूद होगा। फोन 4जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोन के स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित ColorUI 3.0 पर काम करता है। फोन में 16 और 8 मेगापिक्सल का दो फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसके साथ ही स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आता है। फोन में लगे दो सेल्फी कैमरा में से एक वाइड ऐंगल कैमरा है। एफ-3 में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें