5000mAh की बैटरी के साथ Oppo A54 भारत में हुआ लॉन्च, चार कैमरे भी हैं

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 19 Apr 2021 04:46 PM IST
सार

Oppo A54 में एंड्रॉयड 10 आधारित ColorOS 7.2 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.51 इंच की एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है।

विज्ञापन
Oppo A54 launched in India With Triple Rear Camera Price and Specifications
Oppo A54 - फोटो : Flipkart

    विस्तार

    ओप्पो ने अपने नए स्मार्टफोन Oppo A54 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। Oppo A54 को भारत में मीडियाटेक हीलियो P35 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। Oppo A54 में ट्रिपल रियर कैमरा है। बता दें कि Oppo A74 5G की लॉन्चिंग भारत में कल होने वाली है।

    Oppo A54 की कीमत

    Oppo A54 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 13,490 रुपये है। वहीं 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 14,490 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,990 रुपये है। फोन तीन कलर में मिलेगा जिनमें क्रिस्टल ब्लैक, मूनलाइट गोल्ड और स्टेरी ब्लू शामिल हैं। फोन की बिक्री कल यानी 20 अप्रैल से फ्लिपकार्ट से होगी। HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से 1,000 रुपये की छूट मिल रही है।

    विज्ञापन

    Oppo A54 की स्पेसिफिकेशन

    Oppo A54 में एंड्रॉयड 10 आधारित ColorOS 7.2 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.51 इंच की एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz है। इसकी ब्राइटनेस 550 निट्स है। फोन में मीडियाटेक हीलियो P35 (MT6765V) प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Oppo A54 का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें पहला लेंस 13 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    Oppo A54 की बैटरी

    इसमें 5000mAh की बैटरी है जो कि 15W की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5, GPS, 3.5mm का ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। फोन को वॉटर रेसिस्टेंट के लिए IPX4 की रेटिंग मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें