WhatsApp Pink: गुलाबी व्हाट्सएप के पीछे है 'लाल झंडी', जानें इसके बारे में

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 19 Apr 2021 12:37 PM IST
सार

Pink WhatsApp ठीक वैसा ही है जैसा WhatsApp Gold है जो प्रत्येक कुछ महीनों में वायरल होने लगता है।

विज्ञापन
whatsapp pink virus beware from this viral message
WhatsApp Pink - फोटो : amarujala

    विस्तार

    व्हाट्सएप पर एक मैसेज खूब वायरल हो रहा है जिसमें पिंक व्हाट्सएप यानी गुलाबी व्हाट्सएप का दावा किया जा रहा है। मैसेज में एक लिंक के साथ दावा किया जा रहा है कि इससे व्हाट्सएप की थीम ग्रीन से पिंक हो जाएगी। दावा यह भी है कि यह पूरी तरह से ऑफिशियल है यानी व्हाट्सएप ने ही पिंक व्हाट्सएप का अपडेट जारी किया है। तो क्या है इस मैसेज की सच्चाई, आइए जानते हैं?

    साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट Rajshekhar Rajaharia ने ट्वीट करके लोगों को इस स्कैम के बारे में आगाह किया है। उन्होंने कहा है कि इस तरह के मैसेज के साथ मिलने वाले लिंक पर क्लिक ना करें। साइबर स्कैम का यह बहुत ही पुराना तरीका है। इसके जरिए डाटा हैक हो सकता है और आपके फोन में भी हैकर्स को एंट्री मिल सकती है। यहां तक कि हैकर्स आपके फोन में मौजूद सभी डाटा का एक्सेस ले सकते हैं।

    विज्ञापन

    इसके अलावा आपको बता दें कि इस तरह के तमाम मामलों में यही हुआ है कि हैकर्स इन लिंक के जरिए आपके फोन में कोई APK फाइल इंस्टॉल करवाते हैं और कई बार गूगल फॉर्म में आपसे निजी जानकारी या पासवर्ड भी एंटर करवा लेते हैं। एक बार फोन में एपीके फाइल इंस्टॉल हो जाने के बाद हैकर्स आराम से आपके फोन में अपनी जगह बना सकते हैं और बैकिंग से लेकर तमाम तरह की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Pink WhatsApp ठीक वैसा ही है जैसा WhatsApp Gold है जो प्रत्येक कुछ महीनों में वायरल होने लगता है। इस तरह के एप और मैसेज पूरी तरह से फर्जी होते हैं। इनके जरिए आपके फोन में मैलवेयर एप आदि को इंस्टॉल कराने की कोशिश होती है। तो यदि आपको भी ऐसा कोई मैसेज मिला है तो उसे तुरंत डिलीट कर दें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें