Oppo A5 का 64GB स्टोरेज वेरियंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स

चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने अपने पुराने स्मार्टफोन Oppo A5 को 64GB स्टोरेज वेरियंट में भारत में उतारा है। ओप्पो ए5 का यह नया वर्जन ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इस फोन की बिक्री ऑनलाइन स्टोर से भी अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगी। बता दें कि Oppo A5 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट में पहले से ही मौजूद है और इसकी कीमत में हाल ही में कटौती हुई है। Oppo A5 को पिछले साल अगस्त में भारत में लॉन्च किया गया था।
Oppo A5 की कीमत
Oppo A5 के 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत भारत में 12,990 रुपये तय की गई है। वहीं इस फोन के 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 11,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।
ओप्पो ए5 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 6.2 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। डिस्प्ले पर 2.5D का कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन भी है। इसके अलावा फोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज का क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू, 4 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
ओप्पो ए5 का कैमरा
इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और इसका अपर्चर f/2.2 है। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का f/2.4 अपर्चर वाला है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जिसके साथ ब्यूटी मोड और फेस अनलॉक दिया गया है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी।
कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4230 एमएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है।
क्या यह फोन खरीदने लायक है?
अब सवाल यह है कि ओप्पो ने एक पुराने फोन का नया वेरियंट पेश किया है, कीमत भी 12,990 रुपये है तो इस कीमत में आपको रियलमी, शाओमी और सैमसंग जैसी कंपनियों के कई अच्छे फोन खरीद सकते हैं। इस फोन के अलावा यदि आप कुछ और जानना चाहते हैं तो आप कॉमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं।