20 गुना बढ़ गई है इंटरनेट की स्पीड, आइए जानते हैं कैसे

प्रदीप पांडे
बीबीसी, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 05 Apr 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
Internet speed increased by 20 times in south Korea and america
5G Network - फोटो : amar ujala

    दक्षिण कोरिया और अमरीका ने इस हफ्ते दुनिया की पहली व्यावसायिक 5-जी सेवा की शुरुआत की है। दक्षिण कोरिया में मोबाइल सेवा देने वाली तीन कंपनियों और अमरीका के शिकागो समेत दो शहरों के कुछ हिस्सों में ये सेवा शुरू हुई है। इस सेवा को शुरू करते हुए जानकारी दी गई है कि इससे स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वालों की क्षमताओं में खासा इजाफा होगा।

    samsung galaxy s10
    samsung galaxy s10

    दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने बताया है कि गैलेक्सी एस10 5जी स्मार्टफोन अभी के फोन के मुकाबले 20 गुना स्पीड वाला होगा, जिसकी बिक्री शुक्रवार से शुरू होगी। फिलहाल कई देश 5जी नेटवर्क बनाने के लिए होड़ कर रहे हैं, जो भविष्य की तकनीक के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा। मसलन चालक विहीन कार तैयार करने में ये उपयोगी साबित होगी।

    Samsung Galaxy S10 5G
    Samsung Galaxy S10 5G

    आखिर कौन-सी बला है 5जी

    5जी, मोबाइल इंटरनेट कनेक्टिविटी तकनीक की पांचवीं पीढ़ी है। इससे यूज़र्स को अच्छी डाटा स्पीड मिलेगी और समय कम लगेगा। ये व्यापक कवरेज और स्थिर नेटवर्क का वादा भी वादा करता है।ओवम में टेलीविजन और एंटरटेनमेंट विश्लेषक ने कहा कि आज के 4जी से 5जी की ओर जाना महत्वपूर्ण साबित होगा।उन्होंने कहा कि 1जी नेटवर्क ने आवाज को सक्षम बनाया, 2जी ने टेक्स्ट को, 3जी ने तस्वीरों को और 4जी ने वीडियो प्रसार को समर्थ बनाया है। वो कहते हैं, "हम उम्मीद कर रहे हैं कि 4जी से 5जी एक ऐसी छलांग होगी, जो पहले कभी नहीं हुई थी।"और इस छलांग का पहला फायदा होगा पूरे नेटवर्क में विशाल डाटा को ट्रांसफर करना। 5जी का मतलब होगा अधिक से अधिक उपकरण बेहतर स्पीड के साथ नेटवर्क में जोड़े जा सकते हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें