Nokia के इन तीन स्मार्टफोन की कीमतें हुईं कम, शुरुआती कीमत अब 3,999 रुपये

एचएमडी ग्लोबल ने भारत में नोकिया के 3 स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती की है। नोकिया के जिन स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती हुई है उनमें नोकिया 1, नोकिया 2.1 और नोकिया 6.1 प्लस शामिल हैं। इन तीनों फोन की कीमतों में 1,500 रुपये की कटौती हुई है। आइए जानते हैं नई कीमत और सभी फोन की स्पेसिफिकेशन

Nokia 1
नोकिया 1 की कीमत अब 3,999 रुपये हो गई है, जबकि लॉन्चिंग के दौरान इसकी कीमत 5,499 रुपये थी। ऐसे में नोकिया 1 भारतीय मोबाइल बाजार में सबसे सस्ता एंड्रॉयड गो फोन हो गया है। नोकिया के एंड्रॉयड गो वाले स्मार्टफोन नोकिया 1 की कीमत 4,999 रुपये है और इस फोन में 4.5 इंच की डिस्प्ले, क्वॉडकोर प्रोसेसर, 1GB रैम, 8GB स्टोरेज, 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 2150mAh की बैटरी है।

नोकिया 2.1 की स्पेसिफिकेशन
नोकिया 2.1 की कीमत 5,499 रुपये हो गई है, जबकि इसे 6,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया था। Nokia 2.1 में एंड्रॉयड गो, 5.5 इंच की एचडी डिस्प्ले, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर, 1 जीबी रैम, 8 जीबी स्टोरेज, 4जी एलटीई, वाई-फाई, 3.5एमएम का हेडफोन जैक और 4000mAh की बैटरी है। इस फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।