ऑनलाइन शॉपिंग: ऑर्डर किया iPhone 6s, घर पर डिलीवर हुआ आईफोन जैसा टेबल
टेबल की डिजाइन पूरी तरह से आईफोन 6एस जैसी है, फर्क सिर्फ साइज का है। टेबल में बकायदा टच आईडी भी है। टेबल के साथ युवक की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

विस्तार
ऑनलाइन शॉपिंग में अक्सर ऐसा देखने-सुनने को मिलता है कि खरीदा कुछ और लेकिन मिला कुछ और.... हालांकि अधिकतर मामलों में कंपनियों की गलती होती है जब ग्राहकों के पास फोन के बदले पारले जी और साबुन पहुंचता है लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ है जो अजूबा है। एक शख्स ने आईफोन ऑर्डर किया लेकिन उसे फोन के बदले टेबल मिला। खास बात यह है कि जो टेबल कंपनी ने ग्राहको को डिलीवर किया वह बिलकुल आईफोन जैसा है। आइए समझते हैं पूरे मामले को...
एक गलती की वजह से मामला बिगड़ा
डेली मलेशिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक युवक ने एक ई-कॉमर्स वेबसाइट से कम कीमत देखकर आईफोन को ऑर्डर कर दिया लेकिन उसने प्रोडक्ट का डिस्क्रिप्शन अच्छे से नहीं देखा। हुआ कुछ ऐसा कि युवक ने आईफोन की जगह आईफोन के जैसा ही देखने वाला एक टेबल ऑर्डर किया। डिलीवरी के बाद जब उसने पैकेट खोला तो इंसान की साइज का आईफोन निकला।
टेबल के साथ चार पैर भी मिले हैं। वैसे टेबल काफी कूल और देखने में आकर्षक है। टेबल की डिजाइन पूरी तरह से आईफोन 6एस जैसी है, फर्क सिर्फ साइज का है। टेबल में बकायदा टच आईडी भी है। टेबल के साथ युवक की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
बता दें कि इससे पहले ऐसी बहुत सारी घटनाएं हुई हैं जिनमें लोगों को गलत प्रोडक्ट डिलीवर हुए हैं। 2019 में बंगलूरू के शख्स ने आईफोन ऑर्डर किया था लेकिन उसके हाथ में आईफोन का स्टीकर लगा हुआ एक नकली फोन पहुंचा था। इससे पहले भी कई बार लोगों को स्मार्टफोन की जगह साबुन और बिस्किट डिलीवर हुए हैं।
- अमेजन एनिवर्सरी गिफ्ट का ये लिंक भूल कर भी न करें किसी से साझा, बढ़ सकता है साइबर स्कैम का खतरा
- 7000 रुपये सस्ता हुआ यह दमदार स्मार्टफोन, स्नैपड्रैगन 865 से है लैस
- अलर्ट: अमेजन एनिवर्सरी गिफ्ट का यह लिंक आपको लगा सकता है चूना, जानें सच्चाई
- अमेरिकी कंपनी साउंडकोर ने भारत में लॉन्च किया 30W का दमदार स्पीकर