7000 रुपये सस्ता हुआ यह दमदार स्मार्टफोन, स्नैपड्रैगन 865 से है लैस

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 26 Mar 2021 01:14 PM IST
सार

Oppo Find X2 सस्ता हो गया है। Oppo Find X2 की कीमत पूरे 7,000 रुपये की कटौती हुई है जिसके बाद इस फनो को 57,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। पहले इस फोन की कीमत 64,990 रुपये थी।

विज्ञापन
Oppo Find X2 Price drop in India now new price and specifications
Oppo Find X2 Price - फोटो : amarujala

    विस्तार

    यदि आप भी किसी प्रीमियम स्मार्टफोन के सस्तो होने का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बड़ी काम की है। ओप्पो इंडिया का हाई एंड प्रीमियम स्मार्टफोन Oppo Find X2 सस्ता हो गया है। Oppo Find X2 की कीमत पूरे 7,000 रुपये की कटौती हुई है जिसके बाद इस फनो को 57,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। पहले इस फोन की कीमत 64,990 रुपये थी।

    Oppo Find X2 की स्पेसिफिकेशन

    Oppo Find X2 में 6.7 इंच का क्यूएचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1440x3168 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित ColorOS 7.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन

    कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिला है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर, 12 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स708 सेंसर और 13 मेगापिक्सल का tertiary सेंसर मौजूद है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Oppo Find X2 की बैटरी और कनेक्टिविटी

    कंपनी ने इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से 5जी, 4G LTE, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ वर्जन 5.1, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 65 वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग के साथ 4,200 एमएएच की बैटरी मिली है। वहीं, ओप्पो फाइंड एक्स 2 का वजन 187 ग्राम है।

    बता दें कि फाइंड एक्स 2 सीरीज के तहत पिछले साल जून में भारत में दो फोन लॉन्च किए थे जिनमें फाइंड एक्स 2 और फाइंड एक्स 2 प्रो शामिल थे। इन दोनों फोन के साथ फाइंड एक्स 2 प्रो Lamborghini एडिशन को भारतीय बाजार में उतारा गया था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें