अमेरिकी कंपनी साउंडकोर ने भारत में लॉन्च किया 30W का दमदार स्पीकर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 26 Mar 2021 11:51 AM IST
सार

Motion Plus में 6700mAh की दमदार बैटरी। इस स्पीकर को Soundcore app के जरिए बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन
Soundcore by Anker announces high power 30W Bluetooth Party speaker Motion Plus in India
Soundcore Motion Plus - फोटो : amarujala

    विस्तार

    अमेरिकी ऑडियो ब्रांड साउंडकोर बाय एंकर ने भारतीय बाजार अपने नए ब्लूटूथ स्कीकर Motion Plus को लॉन्च किया है जो कि एक 30W का पार्टी स्पीकरर है। इसे खासतौर पर पार्टी के लिए लॉन्च किया गया है। Motion Plus की बैटरी लाइफ को लेकर 15 घंटे का दावा किया गया है। आउटडोर पार्टी के लिए यह स्पीकर इसलिए बेस्ट है, क्योंकि इसे IPX7 की रेटिंग मिली है। इसकी कीमत 6,999 रुपये रखी गई है और इसे 18 महीने की वारंटी के साथ फ्लिपकार्ट और तमाम रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।

    Motion Plus की डिजाइन रेक्टेंगल है और इसके किनारे राउंड हैं। इस स्पीकर में हाई-रिजॉल्यूशन ऑडियो मिलेगा। इसमें 40KHz के दो ट्विटर दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें वूफर और पैसिव रेडिएटर्स भी हैं। इसमें क्वॉलकॉम की aptX टेक्नोलॉजी दी गई है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ है। इसमें बास के लिए अलग से एक बटन दिया गया है।

    विज्ञापन

    Motion Plus में 6700mAh की दमदार बैटरी। इस स्पीकर को Soundcore app के जरिए बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है जो कि एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए उपलब्ध है। वॉटर और डस्टफ्रूफ के लिए इसे IPX7 की रेटिंग मिली है। इसके अलावा इसकी डिजाइन रग्ड है। कनेक्टिविटी के लिए इस स्पीकर में ब्लूटूथ 5.0 के साथ 3.5mm का ऑडियो इनपुट भी दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि इससे पहले पिछले महीने ही कंपनी ने Soundcore Rave नाम से एक पार्टी स्पीकर लॉन्च किया है जिसकी कीमत 13,999 रुपये है। इस स्पीकर की क्षमता 160W है। इसमें दो 5.25 वूफर्स हैं और दो इंच के दो ट्विटर्स हैं। इस स्पीकर के साथ रीच बास का दावा किया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें