Oneplus : वनप्लस का सस्ता स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, मिलेंगे शानदार फीचर्स!
वनप्लस जल्द लॉन्च करेगा सस्ता स्मार्टफोनपीट लाऊ ने कहा- हम भारतीय बाजार में जल्द उतारेंगे सस्ते स्मार्टफोन

विस्तार
चीन की दिग्गज टेक कंपनी वनप्लस ने हाल ही में अपनी सबसे खास 8 सीरीज को भारत में लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी अपने सस्ते स्मार्टफोन को पेश करने की तैयारी कर रही है। इस बात की जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट से मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी जुलाई के मध्य में वनप्लस जेड स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टफोन को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
जल्द लॉन्च होंगे सस्ते स्मार्टफोन
कंपनी के को-फाउंटर पीट लाऊ ने बीते मंगलवार को कहा था कि कंपनी भारत में जल्द सस्ते स्मार्टफोन लॉन्च करेगी, जिससे ज्यादा-से-ज्यादा लोगों को जोड़ा जा सकेगा। हालांकि, उन्होंने अभी तक स्मार्टफोन के नाम से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की है।
इसे भी पढ़ें: शाओमी का Redmi Display A1 मॉनिटर हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
वनप्लस Z की संभावित कीमत
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी वनप्लस जेड स्मार्टफोन की कीमत 16,000 से 23,000 रुपये के बीच रखेगी। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को कई कलर ऑप्शन के साथ उतारा जा सकता है। हालांकि, इस स्मार्टफोन की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।
वनप्लस Z की संभावित स्पेसिफिकेशन
सामने आई लीक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच का एमोलेड फुल एचडी डिस्प्ले देगी। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेनसिटी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में तीन कैमरे, 4,000 एमएएच की बैटरी और एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक अन्य फीचर्स की जानकारी नहीं मिली हैं।