शाओमी का Redmi Display A1 मॉनिटर हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
Redmi Display A1 मॉनिटर स्क्रीन हुई लॉन्चकीमत है 499 चीनी युआन (करीब 5,300 रुपये)

विस्तार
चीनी टेक कंपनी शाओमी (Xiaomi) ने हाल ही में कई सारे डिवाइस ग्लोबली लॉन्च किए हैं, जिनमें रेडमी 10एक्स स्मार्टफोन से लेकर रेडमी लैपटॉप तक शामिल हैं। वहीं, अब इस कड़ी में कंपनी रेडमी डिस्प्ले ए1 (Redmi A1) को पेश किया है। आपको बता दें कि यह एक मॉनिटर और इसका साइज 23.8 इंच है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस मॉनिटर की भारत में लॉन्चिंग की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।
Redmi Display A1 की कीमत
शाओमी ने रेडमी डिस्प्ले ए1 मॉनिटर की कीमत 499 चीनी युआन (करीब 5,300 रुपये) रखी है। हालांकि, इस मॉनिटर की बिक्री की जानकारी अभी तक नहीं मिली है। उम्मीद की जा रही है कि रेडमी डिस्प्ले 1ए की सेल जल्द शुरू होगी।
इसे भी पढ़ें: Samsung भारत में अगले हफ्ते करेगी दो दमदार स्मार्टफोन लॉन्च, जानिए संभावित कीमत
Redmi Display 1A की स्पेसिफिकेशन
शाओमी के लेटेस्ट रेडमी डिस्प्ले 1ए में 23.8 इंच का फुल एचडी आईपीएस एलसीडी पैनल है। यूजर्स को इस स्क्रीन के तीन कोनों में पतले बेजल, 178-डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू और लो ब्लू लाइट के लिए TUV Rheinland का सपोर्ट मिला है। इसके अलावा इस मॉनिटर में पावर बटन के साथ वीजीए कैमरा और एचडीएमआई पोर्ट्स दिए गए हैं। वहीं, कंपनी यूजर्स को इस मॉनिटर पर 3 साल की वारंटी देगी।
रेडमी स्मार्ट टीवी एक्स की लॉन्चिंग
शाओमी ने हाल ही में अपने स्मार्ट टीवी सेगमेंट का विस्तार करते हुए लेटेस्ट रेडमी स्मार्ट टीवी एक्स सीरीज (Redmi Smart TV X) को चीन में लॉन्च किया था। वहीं, यूजर्स को रेडमी स्मार्ट टीवी सीरीज में तीन स्क्रीन साइज वेरिएंट मिले हैं, जिसमें 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच शामिल है। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने रेडमी स्मार्ट टीवी एक्स सीरीज के तीनों वेरिएंट में फुल एचडी डिस्प्ले दिया है, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 97 फीसदी है। इसके साथ ही तीनों वेरिएंट में वॉयस-रिकॉग्नाइजेशन तकनीक का सपोर्ट दिया गया है, जिसके जरिए यूजर्स बिना रिमोट के इस्तेमाल किए ही बोलकर चैनल बदल सकेंगे।